Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
प्रेगनेंसी के दौरान इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें गुडबाय
गर्भावस्था के समय आपको सबसे ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। ये वो समय होता है जब आप किसी भी तरह का रिस्क नहीं ले सकते है। अगर प्रेगनेंट हैं तो आपको बहुत ज्यादा संभल कर चलने की जरूरत पड़ सकती है। एक और चीज है जिससे गर्भावस्था के दौरान आपको दूर रहना चाहिए और वह है, मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स।
इसका कारण यह है कि आमतौर पर इसे बनाने में कई बार ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी त्वचा से अंदर जाकर आपके अजन्मे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी वजह से गर्भावस्था के दौरान अधिक खुशबू वाले मॉइस्चराइजर, डिओडरेंट आदि का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है।
आज हम आपको बताएंगें गोरा करने वाले सुंदर करने वाली उन प्रसाधनों के बारे में जो इस समय आपके और आपके बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। आइए जानते है कौन से हैं ये प्रोडक्ट.....

एंटी एजिंग क्रीम से दूर रहें
आप अगर अभी तक किसी ऐसी क्रीम का उपयोग करती रही है जो आपके चेहरे के दाग और धब्बे हटाती है। तो ये समय जब आपको उसका प्रयोग करना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि इनमें एक ऐसा केमिकल आता है जो आपके बेबी को पेट में ही नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आपको ये ध्यान रखना है कि इन क्रीम्स से दूर रहें।

एक्ने क्रीम है खतरनाक
जैसा कि आप ये जानते है कि किसी भी क्रीम को बनाने से पहले उसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इन्ही में से अगर आप अपने चेहरे पर एक्नेपिंपल्स क्रीम लगाती है तो इसे प्रेगनेंसी के समय लगाना बंद करदें क्योंकि ऐसा करने के लिए क्रीम की कंपनी भी मना करती है। इसमें मिलाए गए केमिकल से बेबी पर बुरी असर पड़ सकता है।

सेंट और तेज खुशबू से बचें
आपको अगर सेंट लगाने की आदत है और आप खुशबू वाली क्रीम भी लगाती है तो ये इसको बंद करने का समय है। ऐसा पता चला है कि अगर आपके पेट में बेबी है तो आपको इन खुशबू वाली क्रीम और सेंट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में बेबी बीमार हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था के समय इस चीज से जरूर बचना चाहिए।

हेयर रिमूवल क्रीम
ऐसा अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है कि आपके गर्भावस्था के समय हेयर रिमूवल क्रीम का प्रयोग नहीं करना चाहिए पर ये ध्यान रखना जरूरी है कि इसमें भी केमिकल मिलकर आते है जो कि आपको स्किन के लिए खतरनाक हो सकते है। इसलिए आपको अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

फेयरनेस क्रीम का ना करें भूल कर भी प्रयोग
अगर आप किसी भी फेयरनेस क्रीम का प्रयोग करती है और आप प्रेगनेंसी के समय भी उसका प्रयोग कर रही है तो ध्यान रहे कि ये गलत है और आपके लिए खतरनाक है। आपको बता दें कि इसमें हाइड्रोक्यूनोन नाम का एक केमिकल मिलाया जाता है जो जन्म से पहले ही बेबी के ऊपर गलत असर डाल सकता है। इसलिए ये ध्यान रहे कि आपको गोरा करने वाला क्रीम का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना है।



Click it and Unblock the Notifications