Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
प्रेगनेंसी में अवॉइड करें घर के ये काम, वरना बच्चे को पहुंच सकता है नुकसान
गर्भावस्था में एक महिला के लिए बहुत ही नाजुक समय होता है, महिलाओं को अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। इस दौरान आपको घर के भारी कामों से बचना चाहिए।
भारी काम करने से आपको और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है। आइए जाने कि प्रेगनेंसी के दौरान प्रेगनेंट महिला को किन-किन कामों से दूर रहना चाहिए।

भारी बैग उठाना-
आपको भारी फर्नीचर और शॉपिंग बैग उठाने से बचना चाहिए। इससे आपके पेट और पीठ पर दबाव पड़ता है। इससे लोअर बैक इंजरी का भी खतरा होता है।

साफ सफाई करना -
घर के खिड़की और दरवाजे की सफाई करते समय फिसलने या गिरने का खतरा होता है। इसके अलावा शीशे साफ करते समय केमिकल यूज न करें। बर्तन धोने के लिए केमिकल वाली चीजें इस्तेमाल करने से आपकी सेंसिटिव स्किन पर असर पड़ सकता है। इसलिए एलर्जिक रिएक्शन से बचने के लिए हमेशा ग्लब्स पहनकर ही बर्तन धोएं।

वैक्यूमिंग-
वैक्यूम क्लीनर को इधर-उधर खींचने से आपके पेट और पीठ पर दबाव बन सकता है। इसके अलावा वैक्यूम क्लीनर के फिल्टर को बदलने से आपके बाल, आंख और फेफड़ों में धूल जा सकती है।

केमिकल का यूज-
ओवन पर जमी गंदगी और टॉयलेट को साफ करने के लिए केमिकल वाले लिक्विड से धुआं निकलता है, जो आपके और बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके बजाय लेमन, विनेगर या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें।

पंखा साफ करना-
इस दौरान आपको छत के पंखे साफ नहीं करने चाहिए। इसके अलावा कोई भी ऐसा काम ना करें जिसके लिए आपको सीढ़ी पर चढ़ना पड़े। इससे आपके गिर सकती हैं और आपको व बच्चे को चोट लग सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
