Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
क्या गर्भावस्था के दौरान अदरक का सेवन करना सुरक्षित है?
क्या गर्भावस्था के दौरान अदरक का सेवन सुरक्षित है? जी हाँ! और ऐसा नहीं है। गर्भावस्था के दौरान अदरक के सेवन के संदर्भ में जो शंका होती है उसके बारे में हमने कुछ समाधान बताया है।
गर्भावस्था महिलाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण और नाज़ुक दौर होता है। इस दौरान अधिक सावधानी बरतने की आदत हो जाती है।
यह बहुत स्वाभाविक बात है कि जब आप के ऊपर किसी बच्चे को जन्म देने की ज़िम्मेदारी है तो आप अधिक सावधानी बरतने लगते हैं।
तो यदि गर्भावस्था के दौरान आपको अदरक के सेवन के संबंध में कुछ सलाह दी गयी है या आपने इसके बारे में बहुत अधिक पढ़ा है तो हम सीधे प्रश्न पर आते हैं।
क्या गर्भावस्था के दौरान अदरक का सेवन सुरक्षित है? जी हाँ! और ऐसा नहीं है। गर्भावस्था के दौरान अदरक के सेवन के संदर्भ में जो शंका होती है उसके बारे में हमने कुछ समाधान बताया है।

1. क्या अदरक के सेवन से मॉर्निंग सिकनेस कम होती है?
जी हाँ, गर्भावस्था के प्रारंभिक दिनों में अदरक से जी मिचलाने की समस्या कम होती है। मॉर्निंग सिकनेस की तकलीफ को कम करने में अदरक उसी तरह प्रभावी होता है जिस तरह विटामिन बी6 होता है। एक विशेष अध्ययन के अनुसार ऐसी महिलायें जिन्होंने गर्भावस्था के दौरान (16 सप्ताह से कम ) तीन सप्ताह तक प्रतिदिन 1 ग्राम अदरक का सेवन किया उनमें जी मिचलाने और उल्टी की समस्या कम हो गयी।

2. क्या अदरक के सेवन से गर्भपात या जन्म के समय दोष की समस्या हो सकती है?
इसका सीधा उत्तर है, नहीं। अदरक से गर्भपात नहीं होता। इसे सिद्ध करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। वास्तव में बहुत से लोगों पर किये गए अध्ययन से से यह सिद्ध हुआ है कि अदरक खाने से जन्म में कोई दोष नहीं आता और इससे जन्म के समय मृत्यु, समय से पूर्व जन्म या जन्म के समय बच्चे का वज़न कम होने आदि की संभावना भी नहीं होती

3. गर्भावस्था के दौरान कितने अदरक का सेवन का सेवन अच्छा होता है?
गर्भवती महिलाओं के लिए अदरक के सेवन की कोई निश्चित मात्रा निर्धारित नहीं की गयी है। किसी अन्य खाद्य पदार्थ की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। अपने शरीर के अनुसार मात्रा निर्धारित करने के लिए अपने डाइटिशियन या डॉक्टर की सलाह लें।

4. इसकी अधिक मात्रा का सेवन करने से गर्भावस्था पर क्या असर पड़ता है?
अदरक का शरीर पर वैसे तो कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। हालाँकि इसकी अधिक मात्रा जैसे 5 ग्राम से अधिक का सेवन करने से इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं। कुछ विशेष दुष्प्रभाव जैसे गैस्ट्रिटिस, पेट खराब होना, डायरिया, मुंह में जलन, हार्ट बर्न आदि हो सकते हैं। इसके कारण अर्र्थथ्मिया भी हो सकता है।

5. गर्भावस्था के दौरान अदरक का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
यदि आप खून को पतला करने की या ब्लड प्रेशर को कम करने की दवाईयां ले रहे हैं तो अदरक का सेवन न करें क्योंकि इससे दवाईयों का असर कम हो जाता है। इसके अलावा यदि आपको कभी गर्भपात की समस्या हुई है या अन्य कोई क्लॉटिंग संबंधी समस्या है तो अदरक का सेवन न करें।

6. अदरक से और क्या फायदे होते हैं?
अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो दर्द को कम करता है और नाडी संबंधी बीमारियों के इलाज में सहायक होता है।
अदरक का सेवन घरेलू उपचारों में उपयोग करने के कई कारण हैं। यह एक प्राकृतिक एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट है। जी मिचलाने और उल्टी की समस्या से निपटने के अलावा यह आर्थराइटिस और कंधे के दर्द को भी प्रभावी रूप से कम करता है। इसके लावा यह पेट खराब होने पर दवा की तरह काम करता है और नाडी संबंधी बीमारियों के इलाज में भी सहायक होता है।
निष्कर्ष यह है कि नॉशिया (जी मिचलाने की समस्या) के लिए अदरक एक अच्छा घरेलू उपचार है और गर्भावस्था के दौअरण इसका सेवन करना सुरक्षित होता है यदि इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए।



Click it and Unblock the Notifications