Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
प्रेगनेंसी में सेक्स करते समय इन गलतियों से बचें कपल्स
प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा भ्रांतियां हैं और इस विषय पर लोगों की अपनी- अपनी सोच है। कुछ लोग इस दौरान बिल्कुल भी सेक्स न करने को सही मानते हैं वहीं अन्य लोग सेक्स करने को नॉर्मल बताते हैं। मेडिकली देखा जाए तो प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करना नार्मल है उससे कोई नुकसान नहीं है बस थोड़ी सावधानियां बरतने की ज़रूरत है।
क्या आप जानते हैं कि प्रेगनेंसी में सेक्स के लिए बेस्ट पोजीशन क्या हैं? करने जैसे कि पहले तीन महीनों में बच्चे के सभी ज़रूरी अंग विकसित होते हैं और उस दौरान ज़रूरत से ज्यादा झटके या हिलने से गर्भपात होने का खतरा रहता है। इसलिए सही तरीके से सेक्स करें। हार्ट टू हार्ट काउंसलिंग में सेक्सोलोजिस्ट डॉक्टर राजन भोंसले आपको बता रहे हैं कि अधिकतर कपल प्रेगनेंसी में सेक्स करते समय क्या-क्या गलती करते हैं।

प्रेगनेंसी के आखिरी महीने सेक्स-
इस महीने सेक्स करना ज्यादा खतरनाक होता है। इस अवधि में कपल्स को सेक्स से बचना चाहिए क्योंकि इससे लेबर पहले ही शुरू हो सकता है।


पहली तिमाही में सेक्स-
डॉक्टर सलाह देते हैं कि प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में सेक्स करने से बचना चाहिए क्योंकि यह भ्रूण के विकास के लिए महत्वपूर्ण समय होता है। इस समय महिला की नाल गर्भाशय के ऊपरी भाग के विरुद्ध प्रत्यारोपित होती है। ऐसे समय सेक्स करने से नाल को नुकसान हो सकता है।

वुमन-ऑन-टॉप (डब्लूओटी) में सेक्स नहीं करना-
प्रेगनेंसी में इस पोजीशन में सेक्स करना चाहिए क्योंकि इससे महिला को पूरा कंट्रोल मिलता है। कई कपल्स मिशनरी पोजीशन में सेक्स करते हैं जिससे महिला के पेट पर दबाव पड़ता है।

महिला को प्लेसेंटा प्रिविआ होने पर सेक्स करना-
प्लेसेन्टा गर्भाशय के ऊपरी भाग में स्वयं को जोड़ता है। लेकिन कुछ मामलों में प्लेसेन्टा आपके गर्भाशय ग्रीवा के आगे या उसको ढकते हुए गर्भाशय में असामान्य रूप से पड़ी होती है। इस स्थिति को प्लेसेंटा प्रिविआ कहा जाता है। ऐसे समय सेक्स करना भ्रूण के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

ओरल सेक्स के खतरे को अनदेखा करना-
ओरल सेक्स के दौरान कई बार पुरुष इतने उत्तेजित हो जाते हैं कि उनके मुंह से हवा योनि में जा सकती है जिससे एयर एम्बोलिज्म की स्थिति पैदा हो सकती है जोकि महिला की नाल के लिए बहुत ही खतरनाक है।



Click it and Unblock the Notifications
