Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेंगनेंसी में तनाव लेने से हो सकता है गर्भपात, पढ़िए रिपोर्ट....
हर मां चाहती है कि उसका बच्चा स्वस्थ और तंदुरुस्त हो ऐसे में अगर आप बनने वाली होती है, तो अपने बच्चे के प्रति आप सावधानियां बरतती है। जब आप प्रेगनेंट हों और मां बनने वाली हो तो अपने घरेलू तनाव और बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता ना करें क्यूंकि ऐसा करना आपके साथ-साथ आपके होने वाले बच्चे के लिए भी खतरनाक हो सकता है। हालिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि प्रेगनेंसी के दौरान तनाव में रहने वाली महिलाओँ में गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है

क्या कहती है रिसर्च
यह रिसर्च लंदन में की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रेगनेंसी के दौरान जिन महिलाओं ने तनाव लिया उनके साथ मिसकैरिज की संभावना कई फीसदी तक बढ़ जाती है। इसके साथ ही चीन के शोधकर्ताओं ने कहा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान तनाव लेने वाली महिलाओं में गर्भपात का खतरा 42 फीसदी बढ़ जाता है। इसके पहले एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ था कि 24 सप्ताह की प्रेग्नेंसी में जितने भी गर्भपात हुए है उनमें 20 फीसदी मामले तनाव के थे।

गर्भधारण के समय तनाव से ऐसे बचें
हम आपको बताएंगे की आप कुछ छोटी छोटी बातों को अपनाकर अपने आपको तनाव से दूर रख सकती है।

घर के काम-काज छो़ड़ दें
आप घर के काम काजों से बचें, हो सके तो किसी दोस्त या रिश्तेदार कि मदद ले, क्यूंकि जब आप घर के काम काज में व्यस्त रहती है तो तनाव आपके पास ना चाहते हुए भी आ ही जाता है।

आराम पर ज्यादा ध्यान दें
आप घर के काम-काज कम करके आप खुद को थोड़ा आराम दें। ऐसे काम करें जो आपके दिमाग को घरेलू टेंशन से बाहर निकाले। आप इसके लिए गेम्स खेल सकती है या आप चाहें तो किताब पढ़ते हुए आराम कर सकती है।

ऑफिस से छुट्टी लें लें
अगर आप एक ग्रहणी होने के साथ ऑफिस भी जाती है तो ये समय आपकी लीव और छुट्टियों का आनंद लेने का है। आप पूरी तरह से ऑफिस से लीव लें लें।

योग करें स्वस्थ रहें
आप अपने तनाव को दूर करने के लिए योगा भी कर सकती है। आप लंबी सांस ले और छोड़े ये आपके और आपके बेबी दोनो के लिए लाभकारी है।

स्वीमिंग है लाभकारी
अगर आप एक तैराक हैं और आपको स्वीमिंग आती है तो आप स्वीमिंग कर सकती है। आप चाहें तो आप वाक पर भी जा सकती है।

जंक फूड खाने से बचें
आप फालतू के जंक फूड खाने से बचे उसकी जगह आप संतुलित खाना खाएं जो आपके शरीर तो ताकत देगा।

रात को जल्दी सो जाएं
आप रात को जितनी जल्दी हो सके सो जाएं क्यूकि जल्दी सोने से आपके बच्चे का विकास जल्दी होता है।

डॉक्टर्स की सलाह ले
सभी कोशिशों को करने के बाद भी यदि आपको ये लगता है कि आपका तनाव कम नहीं हो पा रहा है तो आप अपने डॉक्टर या थेरेपिस्ट की मदद लें, और तनाव से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
