Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो अपने पति से पहले ये बातें जरुर पूछ लें!
बच्चा प्लान करने से पहले एक बार अपने पति से यह बातें जरुर पूछ ले।
आज हम अपने हर काम को प्लैनिंग के साथ करना पसंद करते हैं। चाहे वह फैसला कैरियार, शादी या फिर परिवार से जुडा क्यों ना हो। हम आने वाली जिम्मेदारियों को माप कर अपनी क्षमता के अनुसार निर्णय लेना चाहते हैं। क्योंकि आज दोनों माता पिता कमाकाजी हैं, शिशु की जिम्मेदारी भी सोच विचार करके ली जाती है।
इसके अलावा कौन कितनी जिम्मेदारी उठाएगा तथा आगामी समस्याएं कौन सी हो सकती हैं जैसी बातों पर पहले विचार किया जाता है। इस लेख में इस विषय से जुडी कुछ सात बातें नीचे दी गई हैं।

1. स्तनपान
बच्चे के लिए मां का दूध सर्वोत्तम है लेकिन कामकाजी मां हर पल बच्चे के साथ नहीं कर सकती। पैकट या डिब्बे वाले दूध से बच्चा बीमार भी पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आप पंपिंग या फारमुला जैसे विकल्पों को आज़मा सकते हैं। इनकी सहायता से मां की गैरमौजूदगी में बच्चे को मां का दूध पीने मिलेगा।


2. बच्चें को कहां सुलाएं ?
बच्चे को कहां सुलाएं? अपने साथ या अलग कमरे में? यह हर माता-पिता की दुविधा होती है। हालांकि दोनों विकल्पों के अपने फायदों और नुकसान हैं। इसका फैसला आप अपनी सुविधा और बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रख के करें।

3 कैसी परवरिश दें
आप अपने बच्चे को किस तरह का इंसान बनाना चाहते हैं। यह बात आपकी परवरिश का तरीका निर्धारित कर पाएगी। यदि आप कामकाजी महिला हैं तो बच्चे की देखभाल का जिम्मा कौन उठाएगा? आप, परिवार का कोई सदस्या या आपको किसी तीसरे की मदद लेनी होगी।

4. नौकरी जारी रखेंगी या छोड देंगी
बच्चे की जिम्मेदीर कुछ घंटों की नहीं होती बल्कि बच्चे लिए आपको 24 घंटों उपलब्ध रहना पडता है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए आप नौकरी करेंगी या छोडेंगी जैसे विषय पर भी आपको फैसला लेना पडेगा। यदि आप नौकरी छोडेंगी तो क्या आपके पति की कमाई काफी होगी।

5. डायपर कौन बदलेगा
बच्चे को संभालने की जिम्मेदारी सिर्फ स्त्री की नहीं बल्कि पुरुष की भी है। अतः पुरुषों को भी बच्चे से जुडे छोटे-छोटे कामों को करना आना चाहिए। इसके अलावा बच्चे को स्कूल ले जाने की तथा डॉक्टर के पास ले जाने की जिम्मेदारियों को भी बांटें।

6. बीच का रास्ता
हो सकता है कि कुछ बातों को लेकर माता-पिता की सहमति अलग हो। ऐसी स्थिति में मुद्दे पर झगडने से बेहतर होगा कि आप कोई बीच का रास्ता निकालें। इसके अलावा, झगडा किन बातों पर हो सकता है इस पर भी विचार किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
