Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी अगर खा ली है गर्भ निरोधक गोलियां तो क्या करें ?

गर्भावस्था की पहली तिमाही में गर्भ निरोधक गोलियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और इस बात की जानकारी अमूमन सभी को होती है। बहुत ही कम मामलों में देखा जाता है जब गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करते हुए भी गर्भ ठहर जाए।
ऐसे में आपको पता भी नहीं होता कि आप गर्भवती हैं और अनजाने में आप गर्भनिरोध का सेवन करती रहती हैं। लेकिन जब आपको पता चल जाता है कि आप गर्भवती हैं तो ऐसे में आपको चिंता होती है कि कहीं गर्भ निरोधक गोलियां ने आपके भ्रूण को तो नुकसान नहीं पहुंचाया होगा।
सेहत विशेषज्ञों की मानें तो कुछ मामलों में महिलाएं अपने गर्भवती होने की जानकारी से अनभिज्ञ होती है और ऐसे में वो गर्भावस्था की पहली तिमाही में ही गर्भनिरोध का सेवन करती रहती हैं।

क्या ये खतरनाक है ?
फिलहाल ऐसे कई साक्ष्य मौजूद हैं जो ये साबित करते हैं कि गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने से भ्रूण को नुकसान पहुंचता है।

क्या हार्मोन से भ्रूण को पहुंचता है नुकसान
कई महिलाएं सोचती हैं गर्भ निरोधक गोलियों के हार्मोन से बच्चे में कोई विकार हो सकता है। इसलिए गर्भधारण करते ही तुरंत इन दवाओं का सेवन बंद कर देना चाहिए।

क्या है सेहत विशेषज्ञों का कहना
सेहत विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं के गर्भावस्थाके दौरान प्रोजेस्टिन पिल्स लेने से एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का खतरा बढ़ जाता है।

क्या है खतरा ?
गर्भावस्था के पहले चरण में गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल से बच्चे में अपरिक्वता, वजन में कमी या मूत्राशय तंत्र में किसी विकारा का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि सेहत विशेषज्ञों का कहना है कि इसइस बात का खतरा काफी कम होता है।

डॉक्टर से क्यों करें परामर्श
चूंकि खतरा बहुत कम होता है इसलिए आपको डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। अगर आपको लग रहा है कि आप गर्भवती हैं और इसके बावजूद आपने गर्भ निरोधक गोलियां का सेवन किया है तो एक बार खुद भी परीक्षण कर लें।
निष्कर्ष
गर्भ निरोधक गोलियां का भ्रूण पर हानिकारक प्रभाव पड़ने का खतरा बहुत कम होता है। यहां तक कि गर्भपात का खतरा भी बहुत कम रहता है। लेकिन फिर भी आपको एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications