Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Pregnancy में भूल कर भी ना खाएं ये 6 फूड, नहीं तो....

गर्भावस्था के दौरान होने वाली मां को पौष्टिक खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है। परंतु स्वस्थ आहार खाने के अलावा गर्भवती माताओं को कुछ विशेष पदार्थ खाने से बचना चाहिए। मां जो कुछ भी खाती है उसका सीधा प्रभाव उसके बच्चे पर पड़ता है, इसलिये उसे कुछ भी उल्टा पुल्टा खाने से पहले डॉक्टर से जानकारी ले लेनी चाहिये।

हमने आपको कई लेखों में बताया है कि अगर आप मां बनने वाली हों तो, अपनी डाइट में क्या क्या शामिल करें। पर आज हम आपको कुछ ऐसे 6 खघ पदार्थ बताएंगे जो आपको प्रेगनेंसी के दौरान नहीं खाने चाहिये।
निषिद्ध खाद्य पदार्थ खतरनाक हो सकते हैं और गर्भपात हो सकता है। यहाँ कुछ खाद्य पदार्थ दिए गए हैं जिन्हें गर्भावस्था के दौरान खाने से बचना चाहिए।

उच्च पारे वाली मछली
पारा बेहद जहरीला होता है। गर्भवती महिलाओं को एक महीने में एक या दो सर्विंग से ज्यादा मछली का सेवन नहीं करन चाहिये। इन मछलियों में शार्क, ट्यूना, किंग मैकेरल और स्वॉर्ड फिश शामिल हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रागीनी अग्रवाल के अनुसार, "कच्ची मछली को भी खाने से बचा जाना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान सुशी को खाने से पूरी तरह से बचा जाना चाहिए।"

कैफीन
अगर आप कैफीन के बिना कोई काम नहीं कर सकती तो दिन मे सिर्फ दो कप कैफीन ही लें। सबसे अच्छा यह है कि आप कॉफी से पूरी तरह दूरी बना लें। मुंबई की आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल कहती हैं, ''गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मात्रा में कैफीन लेना, खासकर पहले तीन महीने के दौरान, मिसकरेज और भ्रूण की दूसरी समस्याओं को जन्म दे सकता है। बेहतर होगा कि आप इसका सेवन संयमित मात्रा में करें।'

जंक फूड
प्रेगनेंट महिलाओं को बाहर का जंक फूड नहीं खाना चाहिये खास तौर वह जिसमें मैदा मिला हो। स्ट्रीट फूड से इंफैक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप ऐसे भोजन खाकर बीमार पड़ जाते हैं तो आपको दवाई का सहारा लेना पड़ेगा। सारे दवाई गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए जहां तक हो सके स्ट्रीट फूड से दूर ही रहें। इतना ही नहीं गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का इम्युनिटी आमतौर पर सामान्य से कम हो जाता है। इससे वे बड़ी आसानी से इंफैक्शका का शिकार हो जाती हैं।
कच्चे स्प्राउट्स
स्प्राउट्स काफी हेल्दी होते हैं। लेकिन बिना पके हुए स्प्राउट्स प्रेगनेंट औरत के लिये अच्छे नहीं माने जाते। कच्चे स्प्राउट्स में आपको साल्मोनेला जैसा जीवाणु मिल सकता है। यह बीज से अच्छी तरह से धुला नहीं जा सकता। यह केवल पकाने के बाद ही हटाया जा सकता है। प्रेगनेंट महिलाएं इसे तब ही खा सकती हैं जब यह पूरी तरह से पकाया जा चुका हो।

शराब
शराब का यदा-कदा सेवन करने से कोई परेशानी नहीं होती है। पर अगर आप ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करेंगे तो आपको इससे होने वाली समस्या से सावधान रहना चाहिए। दीपशिखा महिलाओं को चेताते हुए कहती हैं कि गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक मात्रा में शराब पीने से बच्चा और उनके दिमाग का विकास ठीक से नहीं होता है। साथ ही इससे बच्चे के चेहरे की बनावट भी प्रभावित होती है।

ऑइली खाने से बचें
गर्भवती महिलाओं को आपने खाने का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। जितना हो सके ऑयली और जंक फ़ूड से दूर रहें, क्योंकि इनमें नमक और शक्कर अधिक मात्रा में होता है और बहुत सारे प्रीजर्वेटिव केमिकल्स भी मौजूद रहते हैं जो गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसके विपरीत उन्हें ताज़ा भोजन करना चाहिए। और जितना हो सके अपने भोजन में कैल्शियम, आयरन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
