Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
30 साल के बाद प्रेंगनेंसी के लिए अभी से ध्यान दें सेहत पर ..
कॅरियर और स्टडी की वजह से कई महिलाएं गर्भधारण करने में देरी करती है या 30 साल के बाद फैमिली प्लानिंग शुरु करती हैं। और आजकल की हैटिक लाइफस्टाइल की वजह से कई महिलाओं को गर्भधारण से लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। कई महिलाएं है जो पीसीओएस, एंडोमेट्रियोसिस फाइब्रॉएड या डिम्बग्रंथि या ओवेरियन अल्सर जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं।
लेकिन अगर आप पहले से ही सोच समझकर 30 साल के बाद मां बनने की प्लानिंग कर रही है तो उसकी तैयारी अभी से शुरु कर दें। ताकि 30 के बाद आपकी फर्टिलिटी अच्छी बनी रहें और जब आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हो तो आपको रिजल्ट बेहतर मिल सकें। आइए जानते है कि कैसे आप आप कल के लिए आज से प्लानिंग कर सकती हैं।

हेल्दी और अच्छा खाएं
अपने भोजन में प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली चीज़ें शामिल करना शुरू करें। सूरजमुखी के बीज या सनफ्लॉवर सीड्स और एवोकैडो जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ढेर सारे ताज़े-मौसमी फल और सब्जियां खाएं। ओव्यूलेशन और पीरियड्स जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आपके शरीर को सूक्ष्म पोषक तत्वों या माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलना भी महत्वपूर्ण है। अपने फ़ॉलिक्यूलर फ़ेज़ में क्विनोआ खाएं, ओव्यलैशन के दौरान हरी सब्ज़ियों का रस, पीरियड्स से पहले शकरकंद और पीरियड्स के दौरान एवोकाडौ खाएं। गर्भपात के दौरान

घरेलू ब्यूटी ट्रीटमेंट लें
घर मे पाए जानेवाले कई सौंदर्य और घरेलू उत्पाद केमिकल्स फ्री होते हैं। कुछ प्राडॅक्ट ऐसे होते हैं, जिनमें मौजूद केमिकल एंडोक्राइन सिस्टम पर बुरा असर डाल सकते हैं। आपकी त्वचा के लिए जितना हो सके उतना नैचुरल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

गर्भनिरोधक गोलियां न खाएं
बर्थ-कंट्रोल पिल की बजाय अपने डॉक्टर से बात करके हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए उचित दवाएं लें। अपनी डायट और जीवन शैली में बदलाव के साथ अपने हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने की कोशिश करें।

फिजिकल फिट रहें
देर से मां बनने वाली महिलाओं के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी हो जाता है। फिजिकल फिट रहने के लिए व्यायाम बहुत ही जरुरी है, इससे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिलती है।

नशे से दूर रहें
अगर आप ध्रूमपान या शराब और अन्य तरह की दवाओं का सेवन करती है तो इसका सेवन आज से बंद कर दें क्योंकि इसमें मौजूद हानिकारक तत्वों से फर्टिलिर्टी पर असर पड़ता हैं।

तनाव कम करना सीखें
अगर एक हेल्दी प्रेगनेंसी चाहती है तो तनाव से दूर रहे क्योंकि इसकी वजह से संपूर्ण एंडोक्राइन सिस्टम पर असर पड़ता है। तनाव से निपटने के तरीके पता करें, और इस तरह जब आप गर्भ धारण करने के लिए तैयार होंगीं, तो आपको कम परेशानियां होंगीं। योग और ध्यान आपको तनाव को दूर करने में मदद करेंगे। इसी तरह आप फोटोग्राफी, लेखन, घूमना-फिरना जैसी अपनी पसंद की किसी एक्टिविटी में भी भाग ले सकते हैं। ये सभी आपको तनाव का सामना करने में मदद करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
