Latest Updates
-
World Malaria Day 2026: एक नहीं 5 तरह का होता है मलेरिया, जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Anniversary wishes For Parents: पापा-मम्मी की 50वीं सालगिरह पर भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश और कोट्स -
World Malaria Day 2026: मलेरिया की जांच के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं? जानें कब टेस्ट करवाना होता है जरूरी -
Sita Navami Wishes in Sanskrit: सीता नवमी पर अपनों को भेजें ये संस्कृत श्लोक और शुभकामना संदेश -
Sita Navami 2026 Upay: दांपत्य जीवन में आ रही है खटास? सीता नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय बढ़ेगा प्यार -
Sita Navami 2026: सीता नवमी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
PM जॉर्जिया मेलोनी के देसी झुमके वाले लुक ने जीता भारतीयों का दिल, यहां देखें लेटेस्ट झुमका डिजाइन्स -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खरबूजा, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
भयंकर गर्मी में शरीर को रखना है 'AC' जैसा ठंडा? डाइट में शामिल करें ये चीजें, लू को कहेंगे अलविदा -
शनि, राहु-केतु और नजर के प्रकोप से बचाएगा बैंगन का यह टोटका, जान लें करने का सही तरीका
गर्भावस्था में अनार खाना सही या गलत?
किसी भी गर्भवती महिला के लिए सबसे ज़रूरी होता है अच्छा और संतुलित आहार ताकि जच्चा और बच्चा दोनों एकदम स्वस्थ रहे। गर्भावस्था के दौरान एक स्त्री को अपने खाने पीने का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। उसे इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि नौ महीने उसे किन किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए और किन चीज़ों का नहीं। खैर कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बेहतर है आप खुद ही इस बात पर थोड़ा रिसर्च कर लें।
आज हम बात करेंगे अनार के विषय में। अनार को सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है लेकिन क्या गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन माँ और बच्चे के लिए फायदेमंद होता है या फिर इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं गर्भावस्था में अनार के फायदे और नुकसान के बारे में।

अनार से मिलने वाला पोषण
गर्भवती महिलाओं को आम महिलाओं की तुलना में ज़्यादा हरी सब्ज़ियां और फल खाना चाहिये। अगर बात फलों की करें तो इस अवस्था में अनार का जूस या साबुत अनार खाना दोनों ही गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद माना गया है। इसमें कैल्शियम, फोलेट, विटामिन सी, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बहुत लोगों को अनार इसके स्वाद की वजह से पसंद होता है। यहां तक की डॉक्टर्स भी अनार ना खाने की सलाह तभी देते हैं जब आपको कोई ऐसी बीमारी हो जिसमें यह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो या फिर आपको इससे किसी तरह की एलर्जी हो, नहीं तो इस फल को न खाने की कोई ख़ास वजह नहीं होती। इतना ही नहीं गर्भवती स्त्रियों के लिए अनार प्रकृति के वरदान के रूप में जाना जाता है।
गर्भावस्था के दौरान पोषण की ज़रूरत
माना जाता है कि एक गर्भवती स्त्री को रोज़ाना 300 अतिरिक्त कैलोरी की ज़रुरत होती है, ख़ास तौर पर दूसरे और तीसरे तिमाही में। अधिक मात्रा में पोषक तत्व भी गर्भवती स्त्री के लिए बेहद ज़रूरी होता है इसलिए अनार के द्वारा इस अवस्था में आप को कैलोरी और पोषक तत्व दोनों ही मिल सकते हैं। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं।
गर्भावस्था में अनार खाने के फायदे
-अकसर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आयरन की कमी से एनीमिया हो जाता है। अनार में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है। आयरन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हीमोग्लोबिन बनाने के लिए ज़रूरी है। आयरन गर्भावस्था में बेहद ज़रूरी होता है।
-अनार में एंटीआक्सीडेंट होता है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग को सुरक्षित रखता है।
-गर्भावस्था में पेट से सम्बंधित परेशानियां अकसर आती रहती है जैसे कब्ज़, अपच आदि, ख़ास तौर पर शुरुआती दिनों और आखिरी दिनों में। ऐसे में फाइबर युक्त आहार लेना चाहिए और अनार में अधिक मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं इसलिए अनार के सेवन से आपकी समस्या का समाधान किया जा सकता है।
-अनार में फोलेट पाया जाता है जो बच्चे को जन्मजात बीमारियों से दूर रखता है।
-खून की कमी होने की वजह से कॉम्प्लिकेटेड डिलीवरी का खतरा बना रहता है इसलिए अनार का सेवन करने से खून की कमी दूर की जाती है और नॉर्मल डिलीवरी की सम्भावना बढ़ जाती है।
गर्भावस्था में अनार से होने वाले नुकसान
हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक उसी प्रकार जहां एक ओर गर्भावस्था में अनार खाने के कुछ फायदे होते हैं, वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हैं।
अनार के जूस का ज़्यादा मात्रा में सेवन करना गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है।
अगर गर्भावस्था के दौरान आप आयरन और कैल्शियम के अलावा किसी और दवा का सेवन कर रही हैं तो बेहतर होगा आप अपने चिकित्सक से इस बात की सलाह ले लें कि आपको अनार का सेवन ज़ारी रखना चाहिए या नहीं।
यदि आप रक्तचाप या रक्त को पतला करने वाली कोई दवा ले रही हैं तो ऐसे में आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करता है अनार
गर्भावस्था के दौरान शरीर को ढ़ेर सारे पोषक तत्वों की ज़रुरत होती है जैसे आयरन, प्रोटीन, फोलेट, विटामिन डी। आधा कप अनार आपको 72 कैलोरीज प्रदान करता है, साथ ही 1000 मिलीग्राम में से 9 मिलीग्राम कैल्शियम जिसकी ज़रुरत आपके शारीर को होती है।
गर्भावस्था में शरीर को रोज़ाना 27 मिलीग्राम आयरन की ज़रुरत होती है। आधा कप अनार 0.26 मिलीग्राम आयरन प्रदान करता है। साथ ही 800 माइक्रोग्राम में से 33 माइक्रोग्राम फोलेट और 71 ग्राम प्रोटीन में से 1.45 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है। आधा कप अनार आपको 8.9 मिलीग्राम विटामिन प्रदान करता है।
अनार खाने के कई फायदे होते है ख़ास तौर पर जब आप गर्भवती हो। फिर भी अगर आपके मन में कोई भी शंका हो तो आप अपने चिकित्सक से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications