Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
प्रेगनेंसी में ज्यादा आलू खाने से हो सकता है डायबिटीज का खतरा
प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा आलू खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। एक रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है ज्यादा आलू खाने से महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान गर्भावधि मधुमेह होने का डर रहता है। जो मां के साथ ही गर्भस्थ शिशु के लिए भी मुसीबत बन सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान खान पान का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। गर्भावधि मधुमेह खून में ग्लकोज की मात्रा बढ़ने की वजह से होता है। हालांकि आमतौर पर ये किसी समस्या का लक्षण नहीं बनता है लेकिन प्रसव के दौरान इसकी वजह से जटिलताएं हो सकती हैं।

हरी सब्जियां खाएं
शोध में कहा गया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आलू के सेवन से बचना चाहिए। कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान चिप्स और फ्रेंच फ्राइस खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन इस दौरान आलू की जगह दूसरी हरी सब्जियों का सेवन करना अधिक हेल्दी होता है। यह बच्चे के शारीरिक विकास के लिए भी जरूरी होता है। प्रेगनेंसी के दौरान अधिकतर महिलाओं को शुगर की समस्या हो जाती है। ऐसा खून में शुगर की मात्रा बढ़ने से होता है।
उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है आलू में
शोधकर्ताओं का कहना है कि आलू में उच्च स्तर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है जो खाने के बाद खून में बहुत ही कम अवधि में अधिक मात्रा में ग्लूकोज बनाने का काम करता हैं। कुछ विशेषज्ञों का माना है कि इस वजह से डायबिटीज की समस्या होती है।

शोध के अनुसार
1991 से 2001 के दौरान हुए शोध में विशेषज्ञों ने लगभग 15000 महिलाओं को शामिल किया था। इन महिलाओं को शुरुआत में डायबिटिज की समस्या नहीं थी, लेकिन जब उन्होंने प्रेग्नेंसी में आलू का सेवन शुरू किया तो उनके शरीर में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ने लगी। कई अन्य शोध भी यह साबित करते हैं कि प्रेग्नेंसी में आलू आपके लिए किस कदर हानिकारक हो सकता है। ऐसे में इसके सेवन से बचना ही आप दोनों के लिए हेल्दी होगा।



Click it and Unblock the Notifications
