Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या प्रेगनेंसी में हीटिंग पैड का इस्तेमाल सुरक्षित है, जाने इससे जुड़े सेफ्टी टिप्स के बारे में
प्रेगनेंसी में होने वाले दर्द और ऐंठन की वजह से खासतौर वो आखिरी त्रिमाही के दौरान होने वाले दर्द से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये वो समय होता है जब आप पूर्ण विकसित भ्रूण आपके गर्भ में होता है और उसे बैलेंस करने की वजह से पीठ के निचले और पिछले हिस्से, पांव और नितंबों में काफी दर्द रहता है। लेकिन किसी गर्म चीज की सिंकाई से आप दर्द में राहत पा सकते हैं। इसलिए इस दौरान कई महिलाएं इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड का इस्तेमाल करती हैं।
इस नाजुक समय में इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड का इस्तेमाल करने से पहले आप इसके सुरक्षा नियमों के बारे में जान लें। क्योंकि प्रेगनेंसी में हीटिंग पैड का इस्तेमाल करने में कोई समस्या नहीं हैं लेकिन इसे लगाकर सो जाना आपके और आपके गर्भस्थ शिशु के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

गर्भावस्था में दर्द से राहत पाने के लिए
प्रेगनेंसी में होने वाला दर्द सिर्फ आपके पीठ तक ही सीमित नहीं रहता है, जब आपके शरीर में हार्मोनल बदलाव आता है तो आपके वजन और संतुलन में काफी बदलाव देखने को मिलता है। इस वजह से कुछ गर्भवती महिलाओं को भी पैर में ऐंठन, गले में खराश और पांव में सूजन की समस्या होने लगती है। गर्भावस्था में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए गर्माहट एक आसान उपाय होता है। इस वजह से कई महिलाएं हीटिंग पैड का इस्तेमाल करती हैं।

हीटिंग पैड के तापमान का रखें ध्यान
गर्भावस्था के दौरान हीटिंग पैड का प्रयोग प्रत्यक्ष रूप से शरीर किया जा सकता है। लेकिन, इसे ज्यादा देर तक शरीर पर नहीं रखा जाना चाहिए। थोड़े समय के लिए हीटिंग पैड का प्रयोग सुरक्षित माना जाता है। मांसपेशियों और शरीर के जिस हिस्से में दर्द हो रहा हो वहां यह पैड रखिए।
इस पैड को सीधे शरीर पर रखने से पहले एक समय सीमा निर्धारित कीजिए, सबसे पहले ऑन करके 15 मिनट तक रखिए उसके बाद उसे ऑफ करके 15 मिनट तक रखिए, ऐसा करने से दर्द समाप्त हो जाएगा।
हीटिंग पैड का तापमान ज्यादा मत रखिए, ज्यादा तापमान आपके बच्चे के लिए सुरक्षित नहीं। साथ ही आपकी त्वचा के लिए भी नुकसानदेह है। उच्च तापमान से त्वचा जल भी सकती है।

ऐसे भी कर सकते है इसका इस्तेमाल
यदि हीटिंग पैड को सीधे तौर पर प्रयोग करने में दिक्कत हो रही है तो आप अप्रत्यक्ष रूप से इसका प्रयोग कर सकती हैं।
अपने कंबल या चादर में लपेट कर इसका प्रयोग कीजिए। कंबल या चादर में लपेटकर शरीर पर रखने से भी यह उतना ही फायदेमंद मिलता है जितना की इसे सीधे लगाने पर मिलता है। लेकिन ऐसा करने से जोखिम का खतरा थोड़ा कम हो जाता है और दर्द में आराम मिलता है।
कई जानकार मानते हैं कि कंबल या चादर के साथ प्रयोग करना ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि इससे इलेक्ट्रॉनिक तरंगे आपको नुकसान नही पहुंचा सकती हैं।एक तौलिया या कपड़े के टुकड़े में हीटिंग पैड लपेटकर इसका प्रयोग कीजिए।

कोल्ड कंप्रेसेस से करें इलाज
गर्भावस्था के दौरान बैक पेन और मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए आप कोल्ड कंप्रेस को भी वैकल्पिक तौर पर प्रयोग कर सकती हैं।
बर्फ के बैग को एक तौलिये में लपेटकर जिस हिस्से पर दर्द हो रहा हो वहां रखिए। उसके बाद उस हिस्से पर कोल्ड कंप्रेसेस करें, दर्द में राहत मिलेगी।
प्रेग्नेंसी के दौरान पीठ का दर्द दूर करने के लिए शरीर के दोनो हिस्सों (पीठ दर्द दूर करने के लिए पेट और बैक दोनों साइड) में हीटिंग पैड को रखिए।
यदि आपको अब भी हीटिंग पैड का प्रयोग करने में समस्या हो रही है तो एक बार चिकित्सक से सलाह अवश्य लीजिए।

दूसरे उपाय
सिर्फ इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड से ही नहीं आप प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप इसे लगाकर सो गई तो ज्यादा तापमान की वजह से आपको नुकसान पहुंच सकता है। इसका अलावा दर्द को दूर करने का सबसे अच्छा आसान तरीका है कि आप गर्म शॉवर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
