Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Pregnancy Sitting Posture: प्रेग्नेंसी में पालथी मारकर बैठना महिलाओं के लिए सुरक्षित!

किसी भी महिला के लिए उसकी लाइफ में प्रेग्नेंसी सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस समय हर महिला को अपने ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान महिलाओं को अपने खान-पान से लेकर उठने बैठने, सोने जागने हर चीज का बहुत अच्छे से ध्यान रखना पड़ता है। इस स्थिति में डॉक्टर भी आपके उठने बैठने के पॉस्चर को लेकर सलाह देते हैं। नौ महीनों के दौरान बढ़ते पेट के कारण महिलाओं हर स्थिति में बैठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गर्भवती महिला के मन में भी अपने बैठने को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। कई महिलाओं के मन में ये सवाल रहता है कि क्या पालथी मारकर बैठना प्रेग्नेंसी में सही होता है। आइए जानें...
डॉक्टर्स के मुताबिक महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान पालथी मारकर बैठ सकती हैं। क्रॉस-लेग करके बैठना सबकी आदत होती है। कई लोग आज भी पालथी मारकर बैठना पसंद करते हैं। घर में पूजा पाठ के लिए भी क्रॉस लैग करके बैठा जाता हैं। कई महिलाएं घर का काम करते हुए भी पालथी मारकर बैठती हैं। प्रेग्नेंसी के समय कई महिलाएं योग और मेडिटेशन करना पसंद करती हैं, जिसमें क्रॉस लैग करके बैठा जाता है। लेकिन ऐसे समय में प्रेग्नेंट महिलाओं के पालथी मारकर बैठने को लेकर कई तरह के मिथक भी प्रचलित है। लोग अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं को इस स्थिति में ना बैठने की सलाह देते हैं। मिथक के मुताबिक पालथी मारकर बैठने से गर्भ में पल रहे बच्चे का सिर चपटा हो जाता है। कई बार गर्भनाल में भी परेशानी हो जाती है। गर्भ में बड़े हो रहे बच्चे को परेशानी हो सकती है। लेकिन ये सारी बातें सिर्फ मिथक है।
प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को पालथी मारकर भी बैठने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे लोगों की धारणा है कि इस स्थिति में बैठना आपके बच्चे के प्रसव के लिए अच्छा है। लेकिन इस धारम का भी कोई सबूत नहीं है।
लेकिन डॉक्टर कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं को पालथी मारकर ना बैठने की सलाह देते हैं। जो पेल्विक गर्डल पेन, सिम्फिसिस पबिस डिसफंक्शन जैसी समस्याओं से पीड़ित महिलाओं को पालथी मारकर बैठने से रोका जाता है। कई बार लंबे समय तक कॉस लैग करके बैठने से पैरों और टखनों पर दबाव पड़ता है। जो आपके पैरों पर ज्यादा दबाव डाल सकता है। ज्यादा देर पालथी मारकर बैठने से आपके पैरों में सूजन की समस्या भी बढ़ सकती है। प्रेग्नेंसी में डॉक्टर्स महिलाओं को किसी भी पॉडिशन में ज्यादा देर तक बैठने से रोकते हैं, क्योकि इससे आपके कमर में खिंचाव हो सकता है।
अगर आप अपनी प्रेग्नेंसी में पालथी मारकर बैठ रही हैं, तो ध्यान रखें अपने पैरों को थोड़ी थोड़ी देर पर हिलाए, अपनी जगह बदलते रहे। लेकिन अगर आपको बैठने में किसी भी तरह की समस्या हो, तो आप अपनी स्थिति को बदलना जरूरी है।
जैसे-जैसे आपका पेट बढ़ता जाता है, आप अपने बैठने की पॉजिशन पर ध्यान दें। लेकिन जमीन पर उठने बैठने पर परेशानी होने पर आप जमीन पर बैठना इग्नोर करें। ऐसे में आप अपने बैठने के लिए कुर्सी या कम ऊंचाई वाला स्टूल यूज करें। लेकिन अगर आपको किसी भी तरह का खींचाव या परेशानी हो तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications