Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
प्रेगनेंसी में तरबूज खाना सेफ होता है, जानें किन बातों का रखें ख्याल
गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए तरबूज काफी अच्छा विकल्प है। तरबूज गर्मियों में होने वाली कई समस्याओं से हमें बचाता है। लेकिन कुछ लोगों के मन में ये सवाल है कि गर्भवती महिलाओं के लिए तरबूज खाना सुरक्षित है या नहीं? गर्भावस्था के दौरान कई महिलाएं अपने खान-पान पर भी पूरा ध्यान रखना पड़ता है। गर्भवती महिला अपनी डायट में शामिल कर सकती है। तरबूज में ढेर सारे विटमिंस और न्यूट्रिएंट्स के अलावा अच्छी-खासी मात्रा में पानी भी पाया जाता है। तरबूज कब्ज से राहत देने और शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है। फाइबर से भरा तरबूज एक गर्भवती महिला के लिए हेल्दी स्नैक है।

सीने की जलन होती है कम
गर्भवती महिलाएं अक्सर पाचन की समस्या से परेशान रहती हैं। सीने में जलन, अपच, पेट में दर्द जैसी समस्याएं उन्हें घेरे रहती हैं। तरबूज खाने से ये सभी समस्याएं दूर होती हैं। गर्भावस्था में तरबूज खाने से पेट की सारी समस्याएं कंट्रोल में रहती हैं।

सूजन को करता है कम
गर्भावस्था में महिलाओं के हाथ और पैर में हल्की सी सूजन की समस्या होने लगती है। ऐसे में तरबूज में मौजूद पानी और पोषक तत्व नसों और मांसपेशियों को मजबूत करती है। इससे एडिमा या सूजन की परेशानी को ठीक किया जा सकता है।

सुबह की सुस्ती होती है दूर
तरबूज सुबह-सुबह खाने से गर्भवती महिलाओं की सुस्ती दूर होती है। तरबूज खाने से दिनभर सुखद और स्फूर्तिदायक अनुभव होता है। सुबह तरबूज और इसका जूस पीने से शरीर ऊर्जावान और पोषण संबंधी गुणों से भरपूर होता है, जो मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में मदद मिलती है।

डिहाइड्रेशन की परेशानी होगी ठीक
डिडाइड्रेशन के कारण प्रीमेच्योर का खतरा बढ़ सकता है। तरबूज खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या ठीक हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिसमें पानी की अधिकता हो। तरबूज में लगभग 90 फीसदी पानी होता है, जो डिहाइड्रेशन की परेशानी को दूर करने में आपकी मदद करता है। cl

मांसपेशियों में ऐंठन से राहत
गर्भावस्था में महिलाओं को कई शारीरिक परिवर्तन से गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं की मांसपेशियों से लेकर हार्मोन में कई बदलाव होते हैं। वजन बढ़ने से लेकर मांसपेशियों में ऐंठन की समस्याएं काफी बढ़ने गलती हैं। ऐसे में तरबूज के सेवन से आप मांसपेशियों के ऐंठन से राहत पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
