Latest Updates
-
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख
गौहर खान और जैद दरबार ने अनोखे अंदाज में दी प्रेग्नेंसी न्यूज, आप भी लें आइडिया

बॉलीवुड स्टर कपल आलिया भट्ट-रणबीर सिंह और बिपाशा बासु-करण सिंह ग्रोवर के बाद अब टीवी की दुनिया की एक और मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्रेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। कई फिल्मों, टेलीविजन शो में काम कर चुकी और बिग बॉस सीजन 7 की विनर रहीं गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और जैद दरबार की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज बड़े ही अनोखे अंदाज में शेयर किया है। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने फैंस को किस अनोखे अंदाज में अपनी गुड न्यूज शेयर की है। आप भी इनसे आइडिया ले सकते हैं।
गौहर खान और जैद दरबार का अनोखा अंदाज
25 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंधने वाले गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी शादी के डिजिटल कार्ड की तरह ही अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज भी उसी अनोखे अंदाज में फैंस के साथ शेयर किया। गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होने बताया कि जल्द ही वो 2 से 3 होने वाले हैं। जिसके बाद से ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। लोगों को उनका प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट का ये यूनिक तरीका बहुत पसंद आया है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का सोनोग्राफी आइडिया
इसी साल बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इस कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को सोनोग्राफी की तस्वीर के जरिए दिया। अपनी इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने शेर-शेरनी और बच्चे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा का प्यारा कैप्शन
सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज एक यूनिक स्टाइल में अपने फैंस के साथ शेयर किया है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरों को शेयर कर एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। सोनम कपूर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "चार हाथ, हम जितना बेहतर कर सकते हैं, आपको बढ़ाने के लिए। दो दिल, जो हर समय आपके साथ तालमेल बिठाएंगे। एक फैमिली, जो आपको प्यार देगा। इस दुनिया में आपका वेलकम करने के लिए हम इंतजार कर रहे हैं।"
भारती सिंह का अंदाज देख हंस उठेंगे आप
इंडिया की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की कोई भी बात बिना किसी कॉमेडी के बाहर नहीं आती। ऐसे में उन्होने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर के लिए भी कॉमेडी तरीका ही ढूंढा। भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिस पर लिखा था, "We Are Pregnant?". इस वीडियो में भारती सिंह प्रेगा न्यूज टेस्ट हाथ में लेकर नाचती नजर आई।
मीरा राजपूत-शाहिद कपूर की क्यूट पोस्ट
मीरा और शाहिद ने अप्रैल 2018 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस को दी। उन्होने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर एक बहुत ही प्यारे पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। अपनी इस पोस्ट में कपल ने अपनी बड़ी बेटी मीशा कपूर को एक बड़ी बहन के रूप में दिखाया है। लोगों को उनका ये अंदाज काफी प्यारा लगा।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
