Latest Updates
-
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त -
Badshah Divorce: 5 महीने में ही टूट गई बादशाह की दूसरी शादी, ईशा रिखी संग तलाक का किया ऐलान
प्रेगनेंसी में जरुर खाएं सूखा नारियल, स्वस्थ रहेंगे जच्चा और बच्चा
नारियल खाने के बेहद सारे फायदे होते हैं इस बात से तो हम सब वाकिफ हैं। चाहे सूखा नारियल हो या फिर पानी वाला नारियल या फिर पका हुआ नारियल क्यों न हो, गर्भावस्था के दौरान इनका सेवन करना सेहत के साथ जज्जा और बच्चा दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। वैसे ये कहना उचित नहीं होगा कि गर्भावस्था में किस तरह का नारियल खाना ज्यादा हेल्दी होता है। सभी तरह का नारियल खाना हेल्दी होता है। वैसे अगर बात करें सूखे नारियल की तो यह मां और उसके होने वाले शिशु के दोनों के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि गर्भावस्था में सूखा नारियल खाने के क्या फायदे होते हैं?

दूध के उत्पादन को बढ़ाता है
नारियल में मौजूद आवश्यक फैटी एसिड शिशु के उचित विकास और उसकी वृद्धि में मदद करते हैं। नारियल में मौजूद लॉरिक एसिड स्तन के दूध के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है और गर्भावस्था के दौरान जोड़ों के दर्द को भी रोकता है। नारियल में विटामिन ई भी होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है।

मॉर्निंग सिकनेस से दिलाए राहत
नारियल गर्भावस्था के दौरान मतली और उल्टी से राहत देता है। यह गर्भावस्था के दौरान एसिडिटी और सीने की जलन को भी रोकता है। इस दिक्कत से राहत पाने के लिये सुबह एक सूखा या ताजा नारियल खा सकती हैं। आप नारियल का दूध या नारियल पानी भी पी सकती हैं।

स्ट्रेच मार्क से मुक्ति
पेट पर खुजली हो रही हो या फिर स्ट्रेच मार्क पड़ गए हों तो नारियल के तेल को जरूर लगाएं। नारियल तेल आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करेगा और पेट की खुजली को रोकता है।

ब्लड सर्कुलेशन बढाए
गर्भावस्था के दौरान रक्त की मात्रा 50 प्रतिशत बढ़ सकती है जो पैरों की सूजन का कारण बनती है। ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य बनाएं रखने के लिए नारियल खाएं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रहेगा।

मूत्र संक्रमण से बचाव
प्रेगनेंसी में नारियल के अलावा नारियल पानी का सेवन भी फायदेमंद होता है। नारियल पानी के सेवन से मूत्र की मात्रा और प्रवाह बढ़ता है। इस तरह मूत्र के संक्रमण पैदा करने वाले सभी बैक्टीरिया को रोका जा सकता है, क्योंकि ये मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications