Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जानें कौन से 4 दिन में हो सकती हैं आप प्रेगनेंट, पीरियड डेट से जानिए अपना ओव्यूलेशन टाइम
मां बनना किसी भी महिला के जीवन का खास पल होता है। मां बनने के लिए महिलाओं को कई तरह की तैयारी करनी पड़ती है। कंसीव करने को लेकर महिलाएं काफी परेशान रहती है। नॉरमल प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए कौन सा दिन सही होता है। बता दें कि नॉरमल प्रेग्रेंसी कंसीव करना किसी भी महिला के ओव्युलेशन पर निर्भर होता है। हर महिला का ओव्यूलेशन अलग अलग होता है। ओव्यूलेशन पीरियड्स पर निर्भर करता है। चलिए जानते हैं आपके कंसीव करने का सही दिन और तारीख।

4 दिन में होता है प्रेग्नेंसी कंसीव
हर महिला के पीरियड्स साइकिल में 4 से 5 दिन होते है जिसमें प्रेग्नेंसी कंसीव करने के चांस बहुत अधिक होते है। लेकिन कपल को ओव्यूलेशन की सही जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से बेबी कंसीव नहीं हो पाता है। बता दें कि महिला का ओव्युलेशन 12 से 24 घंटे के बीच का रहता है। वहीं पुरुष के स्पर्म 3 से 5 दिन तक जीवित रहते है। ऐसे में अगर महिला को अपना ओव्यूलेशन टाइम पता हो तो आसानी से कंसीव हो सकता है।

कंसीव करने का सही दिन
कंसीव करने का सबसे सही टाइम पीरियड्स के 12 से 14 दिन पहले का होता है। मान लीजिए किसी महिला का पीरियड्स चक्र 28 दिन का है। वहीं कुछ महिलाओं का मासिक चक्र 35 से 40 दिन का होता है। अगर आपके पीरियड्स 28 दिन पर होते है तो आप आसानी ने अपना ओव्यूलेशन टाइम पता कर सकती हैं। 1 अगस्त को महिला की पहली डेट आई थी। अब अगली डेट महिला की 28 अगस्त की होगी। इस तरह महिला का ओव्यूलेशन टाइम 14 अगस्त का होगा। नॉर्मल कंसीव करने के लिए 11 से 15 अगस्त का टाइम एकदम सही है। बता दें कि ऐसा तब होगा जब आपके पीरियड डेट एकदम फिक्स हो। जिन महिलाओं के पीरियड्स डेट फिक्स नहीं है उनके फर्टाइल दिन निकालना मुश्किल होता है। अगर आपके पीरियड्स टाइम पर नहीं होते है तो आप कंसीव करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

पीरियड के कितने दिन बाद कंसीव कर सकते है
पीरियड के 6 दिन के बाद कंसीव करने की संभावना अधिक होती है। मान लीजिए आपके पीरियड का आखिरी दिन सोमवार है। मंगलवार से लेकर सोमवार तक आप आसानी से कंसीव कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
