Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
प्रेगनेंसी में गर्म पानी पीना चाहिए, जानिए इस बारे में
गर्भावस्था के दिनों में महिलाओं को अपनी दिनचर्या से लेकर अपने खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है, ताकि इसका पॉजिटिव असर गर्भ में पल रहे शिशु को भी हो। प्रेग्नेंसी में जितना जरूरी है हेल्दी डायट का सेवन करना, उतना ही जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना। ऐसे में सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहने के साथ ही ऊर्जा से भी भरपूर रहता है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यदि आप नॉर्मल वाटर के साथ ही पूरे दिन दो-तीन गिलास गर्म या गुनगुना पानी पिएंगे, तो सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। जानें, प्रेग्नेंसी के दिनों में गर्म पानी पीने से क्या-क्या से लाभ होते हैं।

पाचन तंत्र को रखे हेल्दी
प्रेग्नेंसी में आप नॉर्मल पानी तो खूब पीती होंगी, लेकिन एक-दो गिलास गर्म या गुनगुना पानी भी पीकर देखिए। इससे गर्भावस्था में होने वाली पाचन तंत्र संबंधित समस्याओं से आप बची रहेंगी। शरीर के सारे टॉक्सिन पदार्थ पेशाब के जरिए बाहर निकल जाएंगे। प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने से पाचन तंत्र में फैट भी जमा होने लगता है। गर्म पानी पीने से आप फैट बनने की समस्या से बची रहेंगी।

ब्लड सर्कुलेशन रहता है नियमित
गर्म पानी पीने से रक्त शिराओं का प्रसार होता है। शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। जब ब्लड सर्कुलेशन सही होता है, तो शरीर के प्रत्येक अंगों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा पहुंचती रहती है।

ऊर्जा का स्तर कभी ना हो कम
गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाएं थकान का अनुभव करती हैं। दरअसल, इन दिनों शरीर में कई तरह के हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं। गर्म पानी पिएंगी, तो शरीर से टॉक्सिन आसानी से बहर निकलते हैं। इससे मांसपेशियां और तंत्रिकाएं एक्टिव हो जाती हैं, जिससे थकान महसूस नहीं होती है।

कब्ज की समस्या से नहीं होंगी परेशान
गर्भावस्था में कई महिलाओं को कब्ज की शिकायत रहती है। ऐसा कम पानी पीने से भी होता है। इन दिनों कब्ज से छुटकारा पाने के लिए हर दिन खासकर रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी पिएं। आप सुबह उठने के बाद भी सबसे पहले एक कप गर्म या हल्का गुनगुना पानी पी लेंगी, तो बाउल मूवमेंट्स सही हो जाएगा। इससे पाचन तंत्र हेल्दी और आंतें भी साफ रहती हैं।

प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीते समय बरतें सावधानियां
1 गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक गर्म पानी पीने से बचें। हल्का गर्म पानी ही पिएं।
2 दिनभर में 8 से 10 गिलास सादा पानी हर गर्भवती महिला को पीना चाहिए।
3 एक दिन में 2 से 3 गिलास से अधिक गर्म या गुनगुना पानी ना पिएं।



Click it and Unblock the Notifications