Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शिल्पा शेट्टी जेस्टेशनल सरोगेसी से बनीं 44 साल की उम्र में मां, जानें कितनी तरह की होती है सरोगेसी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी सरोगेसी से मां बन गई हैं। बॉलीवुड में कई कपल सरोगेसी की मदद से माता पिता बन चुके हैं। शाहरुख खान, करण जौहर, तुषार कपूर, एकता कपूर, आमिर खान जैसे बॉलीवुड स्टार सरेगेसी की मदद से पेरेंट्स बने हैं। करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी की मदद से 2 बच्चों के पिता बने हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी मां बनने की खबर शेयर की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की फोटो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी हैं। उनकी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ है। शिल्पा शेट्टी को ये बेटी सरोगेसी की मदद से मिली है।

सरोगेसी को लेकर अक्सर लोग किराए की कोख के बारे में ही सोचते हैं लेकिन किराए की कोख के अलावा भी सरोगेसी होती हैं। ट्रेडिशनल और जेस्टेशनल दो प्रकार की सरोगेसी होती है। चलिए जानते है कि ट्रेडिशनल और जेस्टेशनल सरोगेसी क्या होती हैं और कितना खर्च आता है।

सरोगेसी क्या है
सरोगेसी का पहला तरीका है किराए की कोख है। सरोगेसी में कोई भी शादीशुदा कपल बच्चा पैदा करने के लिए किसी भी महिला की कोख किराए पर ले सकता है। सरोगेसी से बच्चा पैदा करने के कई कारण हैं, जिस कपल के अपने बच्चें नहीं हो पा रहे है, या फिर महिला की जान को खतरा हो, ऐसे में किराए की कोख की मदद से मां बना जा सकता है।

ट्रेडिशनल सरोगेसी
इस सरोगेसी को किराए की कोख के नाम से भी जाना जाता हैं। ट्रेडिशनल सरोगेसी में पिता के स्पर्म को सरोगेसी महिला के एग्स से मैच किया जाता हैं। इस सरोगेसी के जरिए बच्चें का संबंध केवल पिता से होता हैं। ट्रेडिशनल सरोगेसी के जरिए करण जौहर पिता बने हैं।

जेस्टेशनल सरोगेसी
ये सरोगेसी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। जेस्टेशनल सरोगेसी में माता पिता के स्पर्म और एग्स को टेस्ट ट्यूब के जरिए लैब में कुछ दिन रखकर सरोगेट मदर के यूट्रस में डाला जाता हैं। इस बच्चें का संबंध माता पिता दोनों से होता हैं। शिल्पा शेट्टी भी जेस्टेशनल सरोगेसी के माध्यम से मां बनी हैं।

सरोगेसी का खर्च
जो औरत अपने कोख में दूसरे का बच्चा पालती है, वो सरोगेट मदर कहलाती है। सरोगेसी में एक एग्रीमेंट किया जाता है। इस एग्रीमेंट में पैदा होने वाले बच्चे के लीगली माता पिता वो कपल होते है जिन्हों सरोगेसी कराई है। सरोगेसी मां की प्रेग्नेंसी के दौरान मेडिकल जरुरत और खान पान का ध्यान कपल को रखना होता है। साथ ही सारा खर्च उस कपल को उठाना होता है। सरोगेसी से बच्चा पैदा करने में 10 लाख से 20 लाख रुपए का खर्च आता हैं। सरोगेसी का खर्च एग्रीमेंट पर आधारित होता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
