Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या करवा चौथ पर प्रेग्नेंट महिला को लगानी चाहिए मेहंदी? जानें तथ्य और मिथक
करवा चौथ के दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाती है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, इसलिए करवा चौथ के दिन मेहंदी का काफी महत्व होता है। करवा चौथ पर हाथों पर मेहंदी लगवाने का रिवाज है, लेकिन क्या प्रेग्नेंट महिला को मेहंदी लगानी चाहिए या नहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान हाथों में मेहंदी लगाने को लेकर महिलाओं के मन में कई सवाल होते है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे की प्रेग्नेंसी के दौरान मेहंदी लगानी चाहिए या नहीं और मेहंदी लगाने के फायदे और नुकसान क्या होते हैं।

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान मेहंदी लगा सकते है?
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं मेहंदी लगाने को लेकर बहुत ही ज्यादा कंफ्यूज रहती है कि मेहंगी लगाएं या नहीं है। अधिकतर लोग प्रेग्नेंट महिला को मेहंदी ना लगवाने की सलाह देते है। प्रेग्नेंसी के दौरान मेहंदी लगा सकते है, लेकिन मेहंदी लगवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरुरत है। मेहंदी लगाने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है, लेकिन हाथों पर नेचुरल मेहंदी लगानी चाहिए। केमिकल वाली मेहंदी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान केमिकल वाली मेहंदी का इस्तेमाल ना करें इससे नुकसान हो सकता है।

प्रेग्नेंसी में क्यो नहीं लगाई जाती है मेहंदी?
प्रेग्नेंसी के दौरान मेहंदी लगाना सुरक्षित है मेहंदी लगाने से सेहत को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। अगर आपकी पहली प्रेग्नेंसी है तो आपको मेहंदी लगवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
केमिकल मेहंदी का इस्तेमाल ना करें- प्रेग्नेंट महिला को 9 महीने तो किसी भी तरह के केमिकल से दूर रहना चाहिए। इसलिए हाथों पर नेचुरल मेहंदी लगाएं। मार्केट में मिलने वाली मेहंदी कोन में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल वाली मेहंदी लगाने से नुकसान हो सकता है। आप घर पर मेहंदी पाउडर का इस्तेमाल कर हाथों पर मेहंदी लगाएं।

प्रेग्नेंट महिलाएं मेहंदी के पौधे की मेहंदी का करें इस्तेमाल
नेचुरल मेहंदी पत्तो से बनती है। अगर आप ताजा पत्तो को पीसकर उसकी मेहंदी हाथों में लगाएं तो वह ज्यादा अच्छी मानी जाती है। मेहंदी के पत्तों से मेहंदी लगाने से किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है। पत्ते एकदम सुरक्षित माने जाते है। मेहंदी के पत्तो से हल्का लाल और ऑरेंज कलर आता है। नेचुरल मेहंदी कभी भी काली नहीं होती है। बाजार में मिलने वाली मेहंदी हाथों पर रचने के बाद काली हो जाती है। काली मेहंदी होने का मतलब है कि मेहंदी में केमिकल का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को मेहंदी लगाने से मना किया जाता है कि क्योंकि मार्केट में मिलने वाली मेहंदी में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको हाथों पर मेहंदी लगानी है तो मेहंदी के पौधे के पत्ते का इस्तेमाल करें। इन पत्तों का इस्तेमाल करने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा साथ ही मेहंदी का नेचुरल कलर कई हफ्तों तक रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
