Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
37 साल में मां बन रही हैं श्रेया घोषाल, जानें 40 से 50 की उम्र में प्रेग्नेंट होने की कितनी रहती है संभावना
बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल मां बनने वाली है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी मां की जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि श्रेया घोषाल 37 साल की उम्र में मां बनी हैं। भारत में महिलाएं अक्सर 25 से 28 साल की उम्र में मां बनती हैं। लेकिन अब महिलाएं अपने काम और करियर को अधिक महत्व देती है। सेटल होने के बाद शादी और मां बनना चाहती है।

बॉलीवड एक्ट्रेस और सेलेब्रिटीज 35 साल के बाद मां बनने के बारे में सोचती हैं। लेकिन क्या 40 से 50 साल की उम्र में मां बन सकते है, 40 साल तक की उम्र तक बच्चे का इंतजार करना सही है। चलिए जानते है क्या 40 से 50 साल की उम्र में मां बनना संभव है किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मां बनने के लिए कब तक कर सकती हैं इंतजार
मां बनने के लिए आप 40 साल तक नेचुरल प्रेग्नेंसी कंसीव करने का इंतजार कर सकती हैं। वहीं 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं को फर्टिलिटी एक्सपर्ट से मिलकर प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर सकती हैं। हर लड़की के शरीर में जन्म के साथ ही गर्भाशय में साथ अंडाशय में अंडो की एक निश्चित संख्या होती है। पीरियड्स शुरु होने के बाद हर महीने इन अंड़ो की संख्या कम होने लगती हैं। 30 से 35 साल की उम्र में ना सिर्फ अंडों की संख्या कम होती है बल्कि अंडो की क्वॉलिटी भी खराब होने लगती है जिस वजह से 35 साल के बाद गर्भवती होने में कई तरह की परेशानी आती हैं। 40 से 50 साल की उम्र में मेनोपॉज शुरु हो जाता है। इस दौरान अंडों की संख्या बहुत कम हो जाती है साथ ही उनकी क्वॉलिटी अच्छी नहीं रहती है। इन वजह से ना केवल गर्भ धारण करने में दिक्कत आती बल्कि बच्चे में बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इस उम्र में मिसकैरेज का भी काफी खतरा बढ़ जाता है।

40 साल की उम्र के बाद मां बनना संभव है ?
40 से 50 साल की उम्र में नेचुरल कंसीव करने में बहुत दिक्कत आती है। ऐसे में महिलाएं फर्टिलिटी के जरिए मां बन सकती हैं। इस उम्र में दवाइयों की मदद से महिलाएं गर्भवती हो सकती है, अगर दवाई से गर्भ धारण ना हो तो आप आईवीएफ की मदद से भी गर्भवती हो सकती है। इस प्रक्रिया में महिला के शरीर के अंडों और पार्टनर के स्पर्म को लेकर भ्रूण को तैयार किया जाता है। इसके बाद इसे गर्भाशय में डाल दिया जाता है।

एग फ्रीज
इन दिनों एग फ्रीज करना काफी प्रचलित है, इस प्रक्रिया को एग फ्रीजिंग या क्रायोप्रिसर्वेशन कहते हैं। महिलाएं 30 साल की उम्र में अपने एगस को फ्रीज करवा लेती है, 40 साल की उम्र में मां बनाना चाहती है तो इन फ्रोजन एग की मदद से गर्भवती हो सकती है। एग फ्रीज में बच्चों में किसी भी तरह की जेनेटिक समस्या होने के चांस बहुत कम होते हैं।

अधिक उम्र में गर्भधारण के दौरान क्या क्या समस्याएं हो सकती है
अधिक उम्र में गर्भवती होने में बहुत दिक्कत होने के साथ साथ जेस्टेशनल डायबिटीज होने का भी डर बना रहता है। इस उम्र में मिसकैरेज होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा प्री मैच्योर डिलीवरी का खतरा बना रहता है। अधिक उम्र में प्रेग्नेंसी के दौरान क्रोमोसोम से जुड़ी बीमारियों का डर बना रहता है।
इस आर्टिकल में दी गाई जानकारी प्रेग्नेंसी के संबंध में से है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें या फिर डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
