Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्रेगनेंसी में होने वाली क्रेविंग के बारे में क्या कहती है साइंस
प्रेगनेंसी एक ऐसा समय होता है जब अचार, पानी पूरी, चीज, पास्ता, आइस्क्रीम, टूथपेस्ट और ना जाने क्या-क्या खाने का मन करता है। इस समय आपको वो चीजें भी पसंद आने लगती हैं जिनके नाम से भी कभी दिल घबरा जाता था। प्रेगनेंसी के दौरान खाने पीने की आदतों में एक बड़ा बदलाव देखा जाता है। आज हम आपको प्रेगनेंसी में होने वाली अजीबोगरीब क्रेविंग्स के बारे में बता रहे हैं।

कार्बोहाइड्रेट
प्रेगनेंसी में हर समय कुछ अलग होता है। इस दौरान पास्ता, कुकीज और ब्रेड जैसी चीजों को खाने से लगता है कि स्ट्रेस कम हो रहा है। सिंपल कार्बोहाइड्रेट खाने से भी जी मितली से राहत पाने में मदद मिलती है।

मीठा और मसालेदार खाना
गर्भावस्था में टेस्टी चीजें खाने का बहुत मन करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा इसलिए भी हो सकता है ताकि गर्भवती महिला को स्वस्थ प्रेगनेंसी के लिए पर्याप्त मात्रा में कैलोरी मिल सके।

मिट्टी
आपने बच्चों को मिट्टी खाते देखा होगा लेकिन आपको बता दें कि अकसर प्रेगेंनसी में भी मिट्टी खाने का मन करता है। कुछ महिलाओं का पेपर और पेंट खाने का मन करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रेगनेंसी में राख तक खाने का मन करता है। ये तो कोई नहीं जानता कि इसके पीछे क्या वजह है लेकिन हां, ये जरूर कहा जाता है कि ये शरीर में आयरन और जिंक की कमी का संकेत हो सकता है।

कच्चा आटा
कुछ महिलाओं का गर्भावस्था के दौरान कॉर्न-स्टार्च और कच्चा आटा तक खाने को जी करता है। इन चीजों को अत्यधिक मात्रा में खाने से आंतों में अवरोध पैदा हो सकता है। अगर आपको ऐसी चीजों को खाने का बहुत मन कर रहा है तो एक बार डॉक्टर से बात जरूर कर लें।

असुरखित खाद्य पदार्थ
आपका चाहे जितना मर्जी भी मन कर रहा हो लेकिन कच्चा मीट, कच्चा दूध, शराब और कच्चे अंकुरित पदार्थ ना खाएं। इन चीजों से आपके साथ-साथ शिशु को भी नुकसान हो सकता है।

आइस्क्रीम
एनीमिया की कमी में आइसक्रीम खाने की ललक हो सकती है। गर्भावस्था में ये क्रेविंग बहुत आम है। कुछ महिलाओं को आयरन की कमी के कारण पेस्ट, सिगरेट की राख, मिट्टी और टूथपिक तक खाने का मन करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो डॉक्टर से बात करें।

नमकीन और खट्टी चीजें
प्रेगनेंसी में अकसर जी मितली होती है जिसकी वजह से आपका मन नमकीन या खट्टी चीजें खाने का कर सकता है। कुछ गर्भवती महिलाओं को सुबह चिप्स या नींबू पानी पीने का मन करता है क्योंकि इससे पेट को आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
