Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये मिस्टेक की वजह से नहीं कर पाती है आप कंसीव , प्रेगनेंसी प्लान करते हुए न करें ये भूल
क्या आपको गर्भधारण करने में मुश्किलें आ रही हैं, अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी आपको गर्भधारण करने में दिक्कतें आ रही हैं तो हो सकता है कि उसके पीछे कोई मेडिकल कारण भी हो। इसके अलावा प्रेगनेंसी प्लान करते हुए हर महिला को स्ट्रेस फ्री यानी तनाव मुक्त रहना बहुत जरुरी है। एक बार जब आप गर्भ धारण करने का मन बना लेतीं हैं, तो सबसे पहला काम आपको अपने आप को हर तरह के तनाव से दूर रखना है । भले ही आप तुरंत गर्भवती नहीं होती तो भी तनावग्रस्त न हों।
ऐसा होना सामान्य है। स्वस्थ भोजन खाएं और नियमित व्यायाम करें। फिट और स्वस्थ रहना ही प्रमुख मुद्दा है। आपके और आपके साथी के प्रजनन क्षमता के बारे में जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। यदि आप की क्षमता में कोई कमी है, तो इसका इलाज करवाएं। लेकिन पहले, आपको प्रजनन के समय होने जाने वाली गलतियों के बारे जान लेना चाहिए जो कई बार कपल जाने-अनजाने में कर देते हैं।

कभी-कभी संभोग करना
बहुत से लोग मानते हैं कि यदि आप कभी-कभी सेक्स करते हैं, तो इससे बेहतर गुणवत्ता वाले शुक्राणु पैदा होंगे। इससे गर्भधारण करने में आसानी होगी। लेकिन, वास्तव में अगर शुक्राणु अंडकोष में बहुत लंबे समय तक रह जाएँ, तो उनकी गुणवत्ता कम हो जाती है। शुक्राणुओं का जीवनकाल तीन से पांच दिनों का होता है। तो इसका मतलब है कि यदि आप डिंबोत्सर्जन यानी ओव्यूलेशन से ठीक पहले संभोग करती हैं तो हो सकता है आप गर्भधारण कर लें। इसके अलावा, बार-बार सेक्स करना अच्छा है क्योंकि जितना अधिक शुक्राणु एक आदमी छोड़ता है, उतना ही उसका शरीर उसे बनाने में सक्षम होगा।

अक्सर सेक्स करना
अधिक मात्रा में सेक्स करना भी आपके गर्भवती होने की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है। गर्भ धारण करने के लिए आम गलतियों में से एक अहम गलती जो अक्सर जोड़े करते हैं, वह है बहुत अधिक सेक्स करना। उनका मानना है कि इससे जल्दी से गर्भ धारण करने में मदद मिलेगी। लेकिन इससे आगे सच कुछ भी नहीं है कि मात्रा से बेहतर गुणवत्ता है। हर दूसरे दिन सेक्स करना गर्भ धारण करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है।

ऑव्यूलेशन के समय का गलत अनुमान
गर्भधारण करने का सबसे अच्छा समय ऑव्यूलेशन यानी डिंबोत्सर्जन से 2 से 3 दिन पहले या उसके दौरान होता है। लेकिन कई लोग इस मौके को खो देते हैं। आजकल बाजार में डिंबोत्सर्जन के अनुमान की परीक्षण स्टिक्स उपलब्ध हैं। प्रजनन चार्ट को बनाए रखने के लिए एक ले लेनी चाहिए । इससे आपको गर्भ-धारण करने का सही समय जानने में मदद मिलेगी ।

बहुत अधिक लुब्रिकेंट का इस्तेमाल
बाजार में कई तरह के लुब्रिकेंट उपलब्ध हैं। लेकिन अधिकांश लोग यह नहीं जानते कि इनमें से अधिकांश लुब्रिकेंट शुक्राणु के अनुकूल नहीं हैं। प्राकृतिक लुब्रिकेंट सबसे अच्छा है। यदि आपको कोई उपयोग करना है, तो नारियल तेल या जैतून का तेल का प्रयोग करें। ये बाजार में उपलब्ध रसायनयुक्त अन्य लुबिक्रेंट की तुलना में बेहतर

ज़रूरत से ज़्यादा फिटनेस फ्रिक होना
यदि आप गर्भवती होना चाहती हैं तो फिट रहना आवश्यक है। लेकिन यदि आप गर्भवती होने की योजना बना रही हैं, तब ज़रूरत से ज़्यादा व्यायाम करना ठीक नहीं है। विश्राम और व्यायाम की अवधि के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। इतना भी काम न करें कि आप थक जाएँ और सेक्स की मात्र भर सोच ही असहनीय हो जाये । आराम करें और धीमी गति से आगे बढ़ें ।



Click it and Unblock the Notifications
