Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेग्नेंसी के दौरान कम वजन हो सकता है खतरनाक, डाइट में शामिल करें ये चीजें होने वाला बच्चा होगा तंदरुस्त
प्रेग्नेंसी का समय किसी भी महिला के लिए बेहद खास और नाजुक होता है। 9 महीने तक महिला खुद से ज्यादा गर्भ में पल रहे बच्चे का ध्यान रखती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते है। ऐसे नाजुक समय में हेल्दी डाइट लेना बहुत ही आवश्यक होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला का वजन बढ़ना सामान्य है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को अपने वजन का खास ध्यान देना होता है। गर्भवती महिला का वजन ना अधिक कम और ना ही अधिक ज्यादा होना चाहिए। आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में बहुत सी महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान कम वजन को लेकर परेशान रहती हैं। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए सही डाइट लेना बेहद जरूरी है। इस हेल्दी डाइट की मदद से ना केवल आपका वजन बढ़ेगा बल्कि आपका होने वाला बच्चा भी स्वस्थ रहेगा। चलिए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान कैसी डाइट लेनी चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला का वजन कितना होना चाहिए
कम वजन की वजह से महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कंसीव करने के लिए महिला का वजन कम से कम 45 किलो होना चाहिए। वहीं प्रेग्नेंसी के साथ साथ वजन भी बढ़ना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान कम वजन की वजह से गर्भ में पल रहें बच्चे में पोषण की कमी हो सकती है। गर्भवती महिला का वजन कम होने से प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा बना रहता है।

हाई कौलोरी का करें सेवन
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को वजन बढ़ाने के लिए हाई कैलोरी चीजों का सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिला को अपनी डाइट में अंकुरित अनाज, बीन्स का सेवन करना चाहिए।

प्रोटीन का सेवन
वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन काफी अच्छा माना जाता है। प्रोटीन ना केवल वजन बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। प्रोटीन के लिए आप अपनी डाइट में दूध, अंडा, दही, पनीर, बीन्स, मूंगफली, दाल, सोयाबीन्स, ब्रोकली और राजमा को शामिल करें। प्रोटीन डाइट लेने से गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है।

ड्राई फ्रूट्स
प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकती हैं। ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, फाइबर, खनिज पदार्थ और अमीनो एसिड पाया जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान सूखे मेवों का सेवन करने से भूख भी शांत होती है साथ ही वजन भी बढ़ता है। सूखे मेवे में विटामिन बी1, बी9, सी और ई पाया जाता है जो कि बच्चे के विकास के लिए काफी अच्छा होता है।

जूस का सेवन
प्रेग्नेंसी के दौरान सेहत के साथ साथ वजन बढ़ाने के लिए जूस का सेवन करें। प्रेग्नेंसी के दौरान आप चकुंदर, गाजर, संतरे के जूस का सेवन कर सकती है। जूस में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि वजन बढ़ाने के साथ साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने में मदद करता है। जूस का सेवन करने से आप और गर्भ में पल रहे बच्चे कई खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं।

टाइम टू टाइम इन चीजों का करें सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को टाइम टू टाइम हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को समय के अनुसार अपना डाइट प्लान करना चाहिए। टाइम पर नाश्ता करना चाहिए। इसके बाद दिन में तीन बार से ज्यादा स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। स्नैक्स में सूखे मेवे और दही का सेवन करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान जंकफूड का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
