Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
होना चाहती हैं गर्भवती तो पहले इन चीजों से बनाएं दूरी
प्रेग्नेंसी यकीनन एक ब्यूटीफुल जर्नी है और महिलाएं अपने जीवन में एक समय के बाद मां बनने का सपना देखने लग जाती हैं। हालांकि, जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए आपको कुछ इंस्टेंट और आसान हैक के बारे में पता होना बेहद जरूरी है। यह हैक्स आपके गर्भाधान की संभावना को बढ़ाते हैं, साथ ही आपकी गर्भावस्था में आपके लिए एक उपयोगी मार्गदर्शक हो सकता है। दरअसल, गर्भधारण करने से पहले आपको कुछ चीजों से थोड़ी दूरी बना लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

सिगरेट पीना
धूम्रपान, फेफड़े, बृहदान्त्र और अग्नाशय के कैंसर के जोखिम को तो बढ़ाता है ही, साथ ही इसके कारण गर्भधारण करना भी अधिक मुश्किल हो जाता है। जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं, उनके ओवेरियल फॉलिकल्स जल्दी बढ़ने लगते हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रारंभिक रजोनिवृत्ति और बांझपन का खतरा अधिक हो सकता है। इसलिए हर कीमत पर सिगरेट से दूर रहें। साथ ही पुरुषों को भी यह आदत छोड़ देनी चाहिए। जबकि पुरुषों के शुक्राणु पर धूम्रपान के प्रभाव कम स्पष्ट हैं, लेकिन शोध से संकेत मिलता है कि सिगरेट पीने की आदत शुक्राणु संरचना और उसके कार्य को नुकसान पहुंचा सकती है।

कैफीन का ओवरडोज
आपको अपनी सुबह की कॉफी को पूरी तरह से छोड़ने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन आपको हर दिन पीने वाले कप की मात्रा को कम करने पर विचार करना चाहिए। स्वस्थ रूप से, आप स्वयं को एक दिन में दो कप या उससे कम तक सीमित करें। प्रति दिन पांच कप से अधिक कॉफी पीने से कम प्रजनन क्षमता से जुड़ा हुआ है, और प्रति दिन 200 मिलीग्राम से अधिक कैफीन (लगभग दो कप कॉफी के बराबर) पीने से आपके गर्भवती होने के बाद गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। ध्यान रखें कि कॉफी के विभिन्न रूपों में कैफीन का स्तर भिन्न होता है।

शराब का सेवन करना
अगर आप गर्भवती होने की कोशिश कर रहे हों, तो आपको किसी भी कीमत पर शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि शराब प्रजनन क्षमता को कैसे प्रभावित करती है, लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि एक दिन में दो से अधिक ड्रिंक्स का सेवन करने से प्रजनन दर कम हो जाएगी और यह कपल के कंसीव होने वाले पीरियड को भी अधिक लंबा कर देगा। इसलिए, यदि आप एक बच्चे के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो कभी-कभार केवल एक ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। लेकिन गर्भधारण करने के बाद इससे पूरी तरह से दूर रहें। जब तक कोई बच्चा गर्भ में है, तब तक इसका सेवन बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता।

बहुत अधिक फिजिकल एक्टिविटी
हालांकि, व्यायाम करने से गर्भधारण में समय कम लगता है, लेकिन इसे बहुत अधिक करने से बचें। हाई-इंटेसिटी एक्सरसाइज कंसीव करने में लगने वाले अधिक समय से जुड़ा है। दरअसल, इंटेंस वर्कआउट करने से बहुत अधिक वजन कम हो सकता है और इससे हार्मोनल परिवर्तन हो सकते हैं, जिससे पीरियड्स मिस हो सकते हैं। साथ ही कंसीव करने में भी अतिरिक्त समय लग सकता है।

जंक फूड का सेवन
हालांकि, यह सुनिश्चित तरीके से नहीं कहा जा सकता कि कौन से खाद्य पदार्थ, आहार, या सप्लीमेंट्स आपको अधिक फर्टाइल बनाएंगे। वहीं दूसरी ओर, जो महिलाएं अनियमित पीरियड्स व इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही हैं, उन्हें अपने शुगर व रिफाइंड फूड इनटेक को कम करने से यकीनन मदद मिलेगी। साथ ही उन्हें अपनी डाइट में फलों, सब्जियों, हेल्दी फैट्स और प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन बढ़ाने से लाभ हो सकता है। शोध के अनुसार, कम फल और बहुत अधिक फास्ट फूड खाने से गर्भवती होने में अधिक समय लगता है। एक अच्छी तरह से संतुलित आहार न केवल आपको एक स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करेगा, बल्कि यह आपके इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करेगा, जिससे सभी आपके गर्भवती होने की संभावनाओं में सुधार करेंगी।

क्रॉनिक एंग्जाइटी
यह सच है कि हमारे जीवन से सभी तनावों को दूर करना मुश्किल है। हालांकि, हाल के शोध से संकेत मिलता है कि महिलाओं में जितना अधिक तनाव होता है, उन्हें गर्भ धारण करने में उतना ही अधिक समय लगता है। खासतौर से, अगर तनाव लंबे समय तक रहता है, तो हार्मोनल परिवर्तन हो सकते हैं जो ओव्यूलेशन और प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। यदि आप अपने तनाव को मैनेज करने में परेशानी महसूस कर रही हैं, तो अपने चिकित्सक से योग और ध्यान, और एक्यूपंक्चर जैसे वैकल्पिक उपचारों पर बात करें। जो आपको रिलैक्स करने के साथ-साथ गर्भवती होने की संभावनाओं को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications