Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
क्यों होती है प्रीमैच्योर डिलीवरी, जानें कारण
प्रेगनेंसी के दौरान हर महिलाएं चाहती हैं कि उसकी डिलीवरी सुरक्षित हो और बच्चा भी स्वस्थ पैदा हो। लेकिन कभी-कभी कई वजहों से कुछ महिलाओं को समय से पूर्व ही डिलीवरी हो जाती हैं। जिसकी वजह से शिशु प्रीमैच्योर होता है। समय से बहुत पहले पैदा हुए कई शिशु शारीरिक संबधी समस्याएं होने की संभावना ज्यादा होती है और ऐसे में प्री मैच्योर बेबी का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है और उनका ध्यान अलग से रखा जाता हैं। आइए जानते हैं कि क्यों होती है प्रीमैच्योर डिलीवरी, जानिए इसके मुख्य कारण।

गर्भाशय में संकुचन की वजह से
क्योंकि गर्भाशय में समय से पहले संकुचन होने लगते हैं। इसके साथ ही गर्भाशय का मुँह सामान्य से ज़्यादा खुल जाता है जिस कारण शिशु माँ की कोख से बाहर आ जाता है। इस कारण शिशु प्रीमैच्योर होता है और उसमें स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ जाती हैं।

गर्भाशय की बनावट
महिला के गर्भ में एक से अधिक शिशु है माँ या शिशु को कोई गंभीर रोग या संक्रमण हो गया है।
अगर महिला के गर्भाशय या गर्भाशय ग्रीव की बनावट में कोइ विकृति है।

अंडरवेट की वजह से
महिला पहले कभी प्रीमैच्योर बेबी को जन्म दे चुकी है।
अगर महिला 17 साल से कम या 35 वर्ष से अधिक हैं ऐसे में प्रीमैच्योर डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिला बहुत दुबली या अंडरवेट हो

Pre-eclampsia की वजह से
महिला में pre-eclampsia यानी अत्यधिक हाई बी.पी, ह्रदय रोग, मधुमेह, किडनी या लिवर डिसीस से भी बच्चा प्रीमैच्योर पैदा होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
प्रीमैच्योर डिलीवरी संभावना तब बढ़ जाती है इसके अलावा जब महिला शराब या ड्रग्स का सेवन करती हो।

अधिक अबॉर्शन की वजह से
अधिक अबॉर्शन करवाने से या फिर दूसरी तिमाही में बच्चा गिर गया हो, ऐसे में प्रीमैच्योर डिलीवरी की संभावना होती है।

IUD भी हैं एक वजह
आप IUD (intra uterine device) के प्रयोग के दौरान गर्भवती हो गयीं और इसके बाद IUD को निकलवाना भूल गयीं।

अगर इंफेक्शन हो जाएं
महिला में गर्भाशय के मुँह के पास स्थित सर्विक्स में संक्रमण हो गया हो जैसे की group B streptococci नामक बैक्टीरिया से गंभीर संक्रमण, gonorrhoea, chlamydia, syphilis, trichomoniasis or gardnerella.



Click it and Unblock the Notifications
