Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में बच्चे की हलचल महसूस करना क्यों है जरूरी?

एक औरत के लिए मां बनने से ज्यादा खुशी की बात दुनिया में कुछ और नहीं होती है। एक पिता और बाकी लोग बच्चे के जन्म के बाद उसे बड़ा होते हुए देखते हैं। लेकिन एक मां बच्चा होने की खबर से लेकर बच्चे के जन्म तक गर्भ में ही अपने बच्चे को बड़ा होते हुए महसूस करती हैं। यह एक ऐसा समय होता है, जिसे कोई भी महिला अपने शब्दों में बयां नहीं कर पाती हैं। अगर आपका पहले भी कोई बच्चा है तो आप जानती होंगी की गर्भावस्था के दौरान पेट में बच्चे की हलचल से क्या अपेक्षा की जाती है। लेकिन दूसरी ओर, नई मांओंं को यह समझना मुश्किल हो जाता है कि जब तक बच्चे का एक गति पैटर्न समझ नहीं आ जाता है। आपके दिमाग में ये चल रहा होगा कि आखिर बच्चा गर्भ में क्यो घूमता है?
आपके पेट में बच्चे की होने वाली हलचल गर्भावस्था के साथ आने वाली कई रोमांचक चीजों में से एक है, सबसे पहले, यह चीज आपको असहज कर सकती हैं। लेकिन धीरे-धीरे आपको इस चीज की आदत पड़ जाती है। डॉक्टर्स से मुताबिक मां के पेट में बच्चे की हलचल सामान्य है, लेकिन गर्भ में उनकी हलचल पर अपनी नजर बनाएं रखना एक अच्छा विचार है। ऐसे में अगर आपको बच्चे की हलचल कुछ अच्छे से फील ना हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
कोई भी महिला अपनी गर्भावस्था के 16 से 25 हफ्ते के बीच बच्चे की पहली हलचल महसूस करते हैं। जिसे क्विकनिंग कहा जाता है। अगर यह आपकी पहली गर्भावस्था है, तो हो सकता है कि आप इसे 25वे हफ्ते तक भी महसूस ना कर पाएं। कुछ महिलाओं को दूसरी या तीसरी गर्भावस्था के दौरान 13 हफ्ते की शुरुआत में ही ये हलचल महसूस करती हैं।
एक बार जब आप अपने गर्भ में बच्चे का हिलना महसूस कर सकती हैं, तो आपके साथी को आपके बच्चे की हरकत को महसूस करने में शायद कुछ और हफ्ते लगेंगे। इस समय तक, आपको पहले से ही पता चल जाएगा कि आपका बच्चा किस पैटर्न में आगे बढ़ रहा है। यह बच्चे की वृद्धि और विकास पर निर्भर करता है।"
गर्भ में बच्चा दिन के समय सबसे ज्यादा हिलना-डुलना महसूस किया जाता है। बच्चे आपके पेट में ऐसे मारते हैं की आपको गुदगुदी महसूस होने लगता है। धीरे-धीरे आप बच्चे का पैर कोहनी और हाथ भी महसूस करेंगी। लेकिन 36 वे हफ्ते तक बच्चे बच्चे के बढ़ते वजन के कारण आपको उसका हिलना डुलना कम महसूस होने लगती है। लेकिन आप गर्भ में बच्चे की हर हरकतों पर अपनी नजर बनाएं रखें। अगर आपको गर्भ में बच्चे की हलचल में कुछ अजीब महसूस हो तो अपने निजी डॉक्टर से जरूर मिलें।



Click it and Unblock the Notifications