Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्भावस्था में इन हर्बल टी का सेवन है सुरक्षित, पी सकती हैं आप भी
चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसे पीने की तलब बार-बार लगती है। लेकिन अगर आप गर्भवती है तो यकीनन आपको अपने चाय के सेवन को लेकर अधिक कॉन्शियस होना चाहिए। चाय में मौजूद कैफीन आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में आप अपनी रेग्युलर चाय को कुछ हर्बल टी के साथ स्विच कर सकती हैं। विशेष प्लांट्स की जड़ो, पत्तियों, बीज और फूलों की मदद से बनने वाली हर्बल टी वास्तव में सेहत के लिए बेहद लाभदायक होती हैं। इतना ही नहीं, यह गर्भवती स्त्री को कुछ विशेष लाभ भी पहुंचाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ हर्बल टी के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन गर्भावस्था में बेहद आसानी से किया जा सकता है-

अदरक की चाय
अदरक एक ऐसी जड़ी बूटी है, जो मतली या हार्टबर्न आदि को दूर करने में मददगार है। साथ ही यह गर्भावस्था में एक महिला को तरोताजा भी रखती है। जब आप गर्भवती हों या स्तनपान करा रही हों तो यह मॉडरेशन में इसका सेवन कर सकती हैं। इस चाय को बनाने के लिए उबलते पानी के एक कटोरे में कुछ अदरक के टुकड़ों को शामिल करें। इसे उबालकर छानें और पीएं।

कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होता है जो आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करता है और सभी संक्रमणों से लड़ता है। बिस्तर पर जाने से पहले एक कप कैमोमाइल चाय आपको आराम दे सकती है और इसके सेवन से आपको रात में अच्छी नींद आएगी। हालांकि, बहुत अधिक मात्रा में इसे पीने की कोशिश न करें। यह गर्भाशय को उत्तेजित कर सकता है या आपके बच्चे में परिसंचरण समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसलिए अगर आप इस चाय को अपनी डाइट में शामिल कर रही हैं तो पहले अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

रास्पबेरी या रसभरी पत्तियों की चाय
यह गर्भावस्था में पी जाने वाली सबसे अच्छी हर्बल टी में से एक है। महिलाएं अपने 24 वें सप्ताह से दिन में एक कप पीना शुरू कर सकती हैं और 37 वें सप्ताह तक इसका सेवन कर सकती हैं। चाय में अच्छी मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है और यह गर्भाशय को लेबर के लिए तैयार करता है। दूसरी तिमाही से इस चाय को नियमित रूप से पीने से माँ की प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है। साथ ही स्तन दूध की आपूर्ति को भी बढ़ाता है। हालांकि, कुछ अध्ययनों से पता चला है कि यह संकुचन को उत्तेजित कर सकता है इसलिए पहली तिमाही के दौरान इसके सेवन से बचना एक अच्छा विचार है।

डंडेलियन लीफ टी
डंडेलियन लीफ टी में घास का कड़वा स्वाद होता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन कर रही हैं तो इसे किसी दूसरी चाय में मिलाएं। जिन महिलाओं को फ्लूइड रिटेंशन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनके लिए यह चाय चमत्कारी राहत दे सकती है। डंडेलियन के पत्तों में पोटेशियम होता है और यह एडिमा की समस्याओं को खत्म करने के लिए जाना जाता है।

पुदीना चाय
गर्भावस्था में अधिकतर महिलाओं को मार्निंग सिकनेस, हार्टबर्न, और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं, उन्हें इस चाय का सेवन करना चाहिए। सुखद मिन्टी सुगंध आपको कंफर्ट प्रदान करेगा और टेस्ट को भी बेहतर बनाएगा।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी का कोई भी मेडिकल प्रमाण मौजूद नहीं है। इसलिए अगर आप अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव कर रही हैं तो एक बार अपने डायटीशियन या गायनेकॉलाजिस्ट से सलाह अवश्य लें। हर महिला की गर्भावस्था में उसकी मेडिकल कंडीशन अलग होती है।



Click it and Unblock the Notifications
