Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
प्रेग्नेंसी में लूज मोशन से बचने के लिए महिलाएं अपनाएं ये घरेलू टिप्स

इस दुनिया में किसी महिला के लिए सबसे खुशी का पल वो होता है, जब उन्हे अपने मां बनने की खबर मिलती है। क्योकि ये उनके लिए सबसे ज्यादा खुशी का पल होता है। लेकिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह के बदलावों के साथ कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। जिसमें प्रेग्नेंट महिलाओं में कब्ज और दस्त की समस्या आम हो जाती है। लेकिन इस चीज को इग्नोर करना आपके सेहत पर गलत प्रभाव डाल सकता है। इस समय हर्मोन में बदलाव, खान-पान में बदलाव होने के कारण ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन इस समय आपके और बच्चे के लिए ये समस्या भी काफी गंभीर हो सकती है। ऐसे में अगर ये एक दो दिन में ठीक नहीं होता तो, आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं। जिन्हें अपनाकर आप लूज मोशन की समस्या से निजात पा सकते हैं।
प्रेग्नेंसी के समय लूज मोशन के कारण
- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की डाइट में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिस कारण उनका पेट अचानक ये बदलाव बर्दाश्त नहीं कर पाता, और उन्हे लूज मोशन की समस्या का सामना करना पड़ता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में हार्मोंस बदलाव होते हैं। जिसका सीधा असर आपके पाचन क्रिया पर पड़ता है। क्योकि हार्मोंस में बदलाव होने से आपका पाचन तंत्र काफी स्लो हो जाता है, और आपको लूज मोशन की परेशानी हो जाती है।
- प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं में प्रीनैटल विटामिन की बहुत जरूरत होती है। लेकिन कई बार ये आपके पेट के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

प्रेग्नेंट महिलाएं अपनी डाइट में शामिल करें ये भोजन
- अगर प्रेग्नेंसी में आपको भी अक्सर लूज मोशन की समस्या होती है तो, आप अपनी डाइट में सेब, केला, और चावल को जरूर शामिल करें। क्योकि लूज मोशन के लिए ये रामबाण इलाज है। सेब में पेक्टिन तत्व पाया जाता है, जो आपके मल को पतला नहीं होने देता।
- प्रेग्नेंसी के समय लूज मोशन लगने पर नींबू और अदरक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसे समय में आप एक नींबू नमक पानी पी सकते हैं। ये दस्त और प्रेग्नेंसी में होने वाली मतली से भी आपको आराम देता है। अदरक भी प्रेग्नेंसी के समय लूज मोशन से आपको छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ऐसे में आप अदरक की चाय भी पी सकते हैं।
- ऐसे हालत में लूज मोशन होना आम बात है, लेकिन आप पुदीने की पत्ती की मदद से अपने कब्ज को ठीक कर सकते हैं। बस आपको आधा कप पानी में पुदीने का रस मिलाकर पीना है।
लूज मोशन से बचने के टिप्स
- प्रेग्नेंसी के समय आप अपनी बॉडी में पानी की कमी न होने दें। क्योकि ऐसे में आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जो आपके और होने वाले बच्चे दोनों के लिए अच्छा नहीं है।
- लूज मोशन के समय डेयरी प्रोडक्ट अपनी डाइट में शामिल करने से बचें।
- मसालेदार और तला भुना खाना खाने से बचें। क्योकि ये आपके पेट की बिगड़ी हालत को और बिगाड़ सकता है।
- प्रेग्नेंसी में लूज मोशन होने पर आप किसी भी तरह की दवाई लेने या उपचार करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
