Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Tips for Flying With a Baby: बच्चे के साथ पहली बार कर रही हैं फ्लाइट सफर, तो ये टिप्स बहुत काम आएंगी
बच्चों के साथ यात्रा करना बेहद ही मुश्किल होता है। यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं तो आप कहीं बीच में रूक सकते हैं, लेकिन फ्लाइट में ट्रेवल कर रहें हैं, तो ऐसे में माता-पिता को बच्चों के साथ फ्लाइट पर जाने से पहले कुछ तैयारियां सप्ताह भर पहले से भी करनी होती है। इस तरह की तैयारी से उन्हें फ्लाइट में होने वाली कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और बच्चा भी आराम से ट्रेवल कर पाएगा।
बच्चे की टिकट लेना
अगर आप फ्लाइट में यात्रा करने जा रहे हैं और आपका बच्चा दो साल से बड़ा है तो उसका टिकट लेना न भूलें। अगर बच्चा दो साल से छोटा है तो उसकी आवश्यक चीजों को लेकर ही यात्रा के लिए निकलें। फ्लाइट में बच्चे को किसी भी चीज की जरूरत पड़ सकती है ऐसे में आपको पेरशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दूध व जूस लेना न भूलें
आपके बच्चा बोतल वाला दूध पीता है तो उसका फॉर्मूला मिल्क व अन्य दूध लेना न भूलें। यात्रा पर जाने से पहले बच्चे की जरूरत के लिए एक बैग तैयार कर लें। उसमें उसकी पसंद का जूस भी रखें, ताकि यात्रा के दौरान उसको भूख लगे तो आपके पास उसकी पंसद की सब चीज होनी चाहिए। साथ ही बैग में बच्चे के लिए एकस्ट्रा डायपर भी लेकर पहले से ही रख लें।
डायरेक्ट हो आपकी फ्लाइट
कई बार सफर के दौरान फ्लाइट चेंज करनी पड़ती है, लेकिन अगर आप एक मां हैं तो ऐसी एयरलाइन की टिकट बुक करवाएं जो डायरेक्ट हो। इससे आप बार-बार चेंज करने की मुसीबत से बच सकती हैं। क्योंकि बच्चे को संभालते हुए फ्लाइट चेंज करना किसी मुश्किल काम से कम नहीं है।
पसंदीदा खिलौनों को भी साथ में ले जाएं
बच्चा फ्लाइट में भी खिलौनों से खेलने की जिद कर सकता है। ऐसे में यदि आपके पास खिलौना नहीं हुआ तो आपको परेशानी हो सकती है। हवाई यात्रा करते समय बच्चा खिलौनों के साथ खेलने में व्यस्त रहता है और ज्यादा रोता नहीं है।
खाने पीने के लिए रखे कुछ
बच्चों को हर घंटे खाने और पीने की आदत होती है। कई बच्चे होते हैं, जो भूख की वजह से काफी रोते हैं। ऐसी स्थिति में अपने साथ पानी से लेकर खाने-पीने तक की पैकिंग अच्छी तरीके से कर लें। कोशिश करें कि बच्चों को सुरक्षित आहार ही नहीं हेल्दी चीजें भी खिलाई जा सकें। इसके अलावा कुछ एक्सट्रा कपड़ें और खिलौने भी साथ रखें, ताकी जरूरत पड़ने पर चीजें उपलब्ध हों।
जल्दी पहुंचे
अगर आप इंटरनेशनल फ्लाइट लेनी वाली हैं, तो फ्लाइट की टाइमिंग से दो या तीन घंटे पहले चेक-इन करना ही पड़ता है, लेकिन अगर लंबी लाइन को अवॉइड करना चाहती हैं, तो चार-पांच घंटे पहले पहुंचे। इस तरह आप आसानी से चेक-इन कर लेंगी। इतना ही नहीं, बच्चों को एयरपोर्ट पर घूमना व नई चीजें देखना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आप जल्दी पहुंचकर उन्हें एयरपोर्ट पर खेलने और नई चीजें देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा लंबी फ्लाइट में बच्चे जल्दी सो भी जाएंगे।
टेक ऑफ के शोर से बचाएं
आपके बच्चे के कान में हवाई यात्रा के दौरान केबिन में हवा का दबाव बदलने से दर्द हो सकता है। बच्चे के कान में दर्द की वजह से वो परेशानी महसूस कर सकता है। टेक ऑफ के शोर से बच्चे को बचाने के लिए रुई के फाहे या नॉइज़-कैंसलिंग हेडफ़ोन इयरप्लग इत्यादि का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
