Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्कूल जाने के लिए उठने में आनाकानी करता है बच्चा, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद
मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन सुबह बच्चों को स्कूल के लिए उठाना हर पेरेंट्स के लिए किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता है। कई बच्चे सुबह स्कूल के लिए समय पर नहीं उठ पाते हैं, जिस कारण कई पेरेंट्स उनसे काफी सख्ती से पेश आते हैं। जिससे बच्चे भी जिद्दी बन सकते हैं। लेकिन आप उनके रूटीन में कुछ बदलाव करके उनकी नींद पूरी करने के साथ उन्हें सुबह समय से स्कूल के लिए उठा सकते हैं। आइए जानतें हैं क्या है वो टिप्स...

बच्चे को स्कूल के लिए समय पर उठाने के टिप्स
1. 8 घंटे की नींद जरूरी
बच्चों के बेहतर सेहत के लिए जरूरी है कि 8 से 9 घंटे की नींद उनकी पूरी हो। ताकि सुबह वो अपनी नींद पूरी करके उठे और उनकी हेल्थ भी बेहतर रहे। इसलिए रात को आप उन्हें समय पर सुला दें। ऐसा करने से सुबह खुद उनकी समय से आंख खुल जाएगी। आपको उन्हें उठाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
2. बच्चे के सोने का रुटीन करें सेट
बच्चों के सोने का एक रुटीन तय करना बहुत जरूरी है। बच्चे के सोने और उठने का समय तय करें। बच्चों के उठने का एक सही टाइम फिक्स करें।
3. खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करें
शाम के समय बच्चे को कोई ऐसा खेल खेलने की आगत डालवाएं, जिससे उन्हें थकान हो सके। खेलने के बाद थकावट होने से बच्चों को रात को जल्दी और अच्छी नींद आती है। ऐसे में आप चाहे तो घर के आसपास क्रिकेट एकेडमी या किसी स्पोर्ट्स कॉप्मलेक्स में भी भेज सकते हैं।
4. दोपहर में ना सोने दें
कई पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल से आने के बाद दोपहर में सोने देते हैं। लेकिन ऐसा करके आप उनके सोने का रूटीन बिगाड़ सकते हैं। दोपहर में सोने के कारण रात को आपके बच्चे को जल्दी नींद नहीं आएगी। जिस कारण सुबह स्कूल के टाइप पर बच्चे की आंख जल्दी नहीं खुल पाएगी



Click it and Unblock the Notifications
