Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
भारतीय मूल के नेता विवेक रामास्वामी बने पिता, बेटी का रखा बेहद प्यारा हिंदुस्तानी नाम; जानें क्या है इसका अर्थ
Vivek Ramaswamy Blessed with Baby Girl: भारतीय मूल के अमेरिकी नेता और उद्यमी विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। डोनाल्ड ट्रम्प की टीम के प्रमुख सदस्य और रिपब्लिकन पार्टी के उभरते हुए सितारे विवेक रामास्वामी तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी अपूर्वा रामास्वामी ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। विवेक ने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर साझा किया है, लेकिन जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह है उनकी बेटी का नाम।
विवेक ने अपनी लाडली का नाम अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ रखा है। आइए जानते हैं विवेक और अपूर्वा की बेटी का नाम और इसका खूबसूरत अर्थ।

सोशल मीडिया पर दिखाई बेटी की पहली झलक
अमेरिकी राजनीति में अपनी प्रखर छवि और 'अमेरिका फर्स्ट' की विचारधारा के लिए जाने जाने वाले विवेक रामास्वामी हमेशा से अपनी हिंदू पहचान और भारतीय जड़ों पर गर्व करते रहे हैं। उनके घर बेटी का जन्म होना न केवल उनके परिवार के लिए उत्सव का क्षण है, बल्कि उनके भारतीय समर्थकों के लिए भी खास है क्योंकि उन्होंने एक बार फिर अपनी विरासत को सम्मान दिया है। विवेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी की पहली झलक दिखाई है और साथ में प्यारा सा नाम रिवील किया है जिसमें उनका हिंदुस्तान के प्रति प्यार झलक रहा है।
विवेक रामास्वामी ने बेटी का रखा क्या नाम?
विवेक रामास्वामी ने एक्स (Twitter) और इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा की। तस्वीर में उनकी पत्नी अपूर्वा अपनी लाडली को गोद में लिए नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर पिता बनने की चमक साफ देखी जा सकती है। उन्होंने अपनी पत्नी अपूर्वा की सराहना करते हुए बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विवेक के दो बेटे पहले से हैं, जिनका नाम कार्तिकेय और अर्जुन है। अब उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ रखा है। जान लें कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम सावित्री रखा है।
क्या है सावित्री का मतलब?
विवेक रामास्वामी और अपूर्वा के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है जिसका नाम उन्होंने सावित्री रखा है। जान लें कि सावित्री का "प्रकाशमान" या "दिव्य ऊर्जा" है, जो सूर्य के प्रभाव का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री, राजा अश्वपति की पुत्री थीं, जो अपने पति सत्यवान की मृत्यु के बाद यमराज से लड़कर उन्हें वापस ले आई थीं। यह नाम इसलिए वैवाहिक निष्ठा, शक्ति और ज्ञान का प्रतीक है।
अपूर्वा और विवेक: एक सफल जोड़ी का नया सफर
विवेक रामास्वामी की पत्नी अपूर्वा रामास्वामी पेशे से एक चिकित्सक (Surgeon) हैं। विवेक अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी और उनके मजबूत पारिवारिक मूल्यों को देते हैं। अमेरिकी राजनीति के शिखर पर होने के बावजूद, यह जोड़ा अपने घर में भारतीय संस्कारों और हिंदू धर्म की शिक्षाओं को प्राथमिकता देता है।
डोनाल्ड ट्रम्प और समर्थकों की बधाइयां
विवेक रामास्वामी वर्तमान में डोनाल्ड ट्रम्प की टीम (DOGE - Department of Government Efficiency) में एलोन मस्क के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उनके पिता बनने की खबर मिलते ही रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं और ट्रम्प समर्थकों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। भारतीय मूल के लोगों ने विशेष रूप से बेटी का नाम 'सावित्री' रखने के लिए उनकी सराहना की है।

कौन हैं विवेक रामास्वामी?
विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के एक प्रभावशाली अमेरिकी उद्यमी और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी पेश कर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं। ओहायो में जन्मे विवेक ने हार्वर्ड और येल यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की और बायोटेक क्षेत्र में 'रॉयवंत साइंसेज' जैसी बड़ी कंपनी बनाकर एक सफल अरबपति के रूप में अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में, वे डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सहयोगी हैं और उन्हें एलोन मस्क के साथ नवनिर्मित 'सरकारी दक्षता विभाग' (DOGE) का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।



Click it and Unblock the Notifications
