Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कंसीव करने की प्लानिंग हो रही है फेल, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं ये बीज
Fertility Food: पेरेंटिग वो खूबसूरत एहसास है, जिसे हर माता-पिता महसूस करना चाहते है। लेकिन बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के चलते आज के जमाने में एक बच्चा पैदा करना भी किसी टास्क से कम नहीं। डब्लूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दुनिया में 6 में से 1 व्यक्ति फर्टिलिटी संबंधी समस्याओं से जूझता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इस समस्या का हल नहीं है।
कुछ आवश्यक एक्सरसाइज और डाइट में बदलाव करके पेरेंटिग का सुख उठाया जा सकता है। एक्सपर्टस की मानें तो कुछ सीड्स है, जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते है तो आपको कंसीव करने में मदद मिलेगी। यहां हम आपको उन्हीं सीड्स के बारे में बताने जा रहे है।

चिया सीड्स
जब कंसीव करने की प्लानिंग शुरू होती है तो उसमें डाइट का एक बड़ा रोल रहता है। तो अगर आप भी इस दौरान क्या खाए और क्या ना खाए को लेकर असमंजस है, तो आप आंखें बंद करके चिया सीड्स पर भरोसा कर सकते है। ये फर्टिलिटी फ्रेंडली ऑप्शन होने के साथ ही फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसमें जो न्यूट्रीशंस होते है वो हार्मोन को बैलेंस रखते है, साथ ही ये शरीर में सूजन को कम करता है।
हेज़लनट्स
हेज़लनट्स महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के लिए विशेष रूप से अच्छे हैं क्योंकि ये नट्स स्पर्म के हेल्दी प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं। इनमें सेलेनियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं। ये एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो ब्लड शुगर के लेवल को बराबर करता है, जो कि महिलाओं में फर्टिलिटी पॉवर इंप्रूव करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
फ्लैक्स सीड्स/अलसी के बीज़
कंसीव करने में फाइबर डाइट का एक बड़ा रोल होता है। एक्सपर्टस की मानें तो महिलाओं को हेल्दी एग और ओव्यूलेशन के लिए अधिकतम मात्रा में फाइबर का सेवन करने की आवश्यकता होती है। फ्लैक्स सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत हैं, जो कि मेंस्ट्रुअल साइकिल और ओव्यूलेशन को मैनेज करने में मदद करते हैं। ये हेल्दी वेट मेंटेन रखने में भी मदद करता है, जो फर्टिलिटी के लिए महत्वपूर्ण है।
अखरोट
स्ट्रेस भी एक बड़ा कारण है। जो कंसीव करने में बाधक बनता है। ऐेसे में अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं। अखरोट यूट्रस में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और शरीर में प्रोजेस्टेरोन के लेवल को बढ़ाता है। यही कारण है कि कंसीव की प्लानिंग के दौरान एक्सपर्ट अखरोट का सेवन करने की सलाह देते है। ताकि स्ट्रेस लेवल कम हो और फर्टिलिटी की संभावनाओं को बढ़ावा मिले।
सनफ्लावर सीड्स/ सूरजमुखी के बीज़
फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए सनफ्लावर सीड्स काफी कारगर माना जाता है। ये स्पर्म लेवल को बैलेंस रखता है। रोस्टेड अनसाल्टेड सनफ्लावर सीड्स में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। एक रिसर्च के अनुसार विटामिन ई स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी होता है। साथ ही इसमें जिंक, फोलिक एसिड और सेलेनियम मौजूद होते हैं, जो कि फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए प्रमुख रूप से जाने जाते हैं।
पंपकिन सीड्स/ कद्दू के बीज
पंपकिन सीड्स जिंक से भरपूर होते है। जो कि स्पर्म की मॉटिलिटी और क्वालिटी को बढ़ावा देते है। इन्हें अपने डाइट में शामिल करने से आपके टोटल रिप्रोडक्टिव सिस्टम को लाभ हो सकता है। इसका नियमित सेवन करने से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। इन सीड्स में प्रचूर मात्रा में पोलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है यानी ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जैसे कि सेलेनियम और बीटा कीरोटीन। एक कप पंपकिन सीड्स में 9.52 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है, ऐसे में इसे आयरन का एक बड़ा सोर्स कहा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
