Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
प्रेगनेंसी में सेक्स क्रेविंग होना कितना नॉर्मल है? जानें ये सेफ है या नहीं
प्रेग्नेंसी में सेक्स ड्राइव में बदलाव आना बेहद ही सामान्य सी बात है, कई महिलाओं के मन में यह सवाल होता है कि प्रेगनेंसी के दौरान पार्टनर से संबंध बनाने से क्या बच्चें पर असर पड़ेगा? तो इसका जवाब है कि ये आपकी प्रेगनेंसी के स्थिति पर निर्भर करता है।
सभी महिलाओं का शरीर एक जैसा नहीं होता है और ना ही सभी की प्रेग्नेंसी एक जैसी होती है। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स की इच्छा होना या इसमें कमी आना भी सामान्य सी बात है। आइए जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स की इच्छा होना कितना सामान्य है?

क्यों महिलाएं हो जाती है कामुक
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में दो हॉर्मोन - एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन अधिक बनते हैं। शरीर में एस्ट्रोजन के बढ़ने के कारण पेल्विक क्षेत्र में रक्त का फ्लो ज्यादा होता है, जिससे महिला को अधिक कामोत्तजना होती है। रक्त के ज्यादा फ्लो के कारण निपल्स का आकार बढ़ता है और संवेदनशीलता अपने चरम पर होती है। जिसके कारण यौन संबंधों के समय ज्यादा संतुष्टि और पूर्ण चरमसुख मिलता है।
प्रेगनेंसी में सेक्स करना कितना नॉर्मल है?
प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाओं में लिबिडो बढ़ जाता है। ऐसे में महिलाओं को डर लगता है कि कहीं उनकी यह इच्छा गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाए। लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ी हुई सेक्स की इच्छा किसी परेशानी का कारण नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहे तो इस बारे में डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं।
कब होती है सेक्स को लेकर इच्छा और अनिच्छा?
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों की वजह से सेक्स के प्रति इच्छा और अनिच्छा हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाओं में सेक्स की इच्छा बढ़ जाती है। वहीं, कुछ महिलाओं में ज्यादा थकान, या उलटी के वजह से सेक्स के प्रति ज्यादा रुचि नहीं रहती।
ऐसा विशेषकर पहली तिमाही में होता है। यह देखा गया है कि दूसरी तिमाही में सेक्स की इच्छा कुछ ज्यादा होने लगती है। प्रेग्नेंसी की अंतिम तिमाही में यह इच्छा फिर से कम होने लगती है। ऐसा शारीरिक बदलावों की वजह से होता है।
प्रेगनेंसी में सेक्स करने के फायदे?
ऑर्गेज्म से पेल्विक हिस्से में संकुचन बढ़ जाता है जिससे पेल्विक हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। जिससे डिलीवरी में मदद मिलती है।से क्स करने पर ऑक्सीटोसिन नामक लव हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव को कम करने और बेहतर नींद लाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications