Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
World BreastFeeding Week: बेबी के लिए पूरा नहीं पड़ता है ब्रेस्ट मिल्क... तो इस खास चीज के बने लड्डू खाएं
Oats Ladoo to Increase Your Breast Milk Supply : बच्चे के जन्म के शुरुआती 6 महीने तक उसे सिर्फ मां का दूध ही पिलाने की सलाह दी जाती है। मां के दूध के जरिए बच्चों को सही पोषक तत्व मिलते हैं और बच्चे की इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है। क्योंकि मां के दूध में एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बच्चे के विकास में मदद करने के साथ उन्हें स्वस्थ रखते हैं। हालांकि सीजेरियन या फिर डिलीवरी के बाद कुछ समय तक कई महिलाओं के स्तनों में दूध न बनने की शिकायत रहती है।
ऐसे में नई मांओं को जरा भी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ हेल्दी फूड्स की मदद से आप बड़ी आसानी से स्तनदुग्ध की मात्रा को बढ़ा सकती हैं। यहां हम आपको ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने के वाले एक एक खास चीज के लड्डू और उसकी हेल्दी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।

ओट्स दूध की मात्रा में करेगा इजाफा
ब्रेस्टफडिंग करा रही महिलाओं को ओट्स का सेवन जरुर करना चाहिए। इसके सेवन से स्तनों में दूध बनने लगता है। बता दें कि ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो न केवल पेट को भरने में मदद करते हैं बल्कि शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी प्रदान करते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कोंसिन डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड कम्यूनिटी हेल्थ के अनुसार ओट्स में आयरन ज्यादा होता है जो ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिलाओं के लिए जरूरी है।
ओट्स के फायदे
- ओट्स के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
- महिलाओं को ओट्स का सेवन करने से जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।
- ओट्स के सेवन से महिलाओं की नींद भी पूरी होती है।
- महिलाओं की त्वचा भी ओट्स खाने से अच्छी हो जाती है।
- ओट्स के सेवन से महिलाओं को थकान महसूस नहीं होती।
- एक रिसर्च के अनुसार ओट्स महिलाओं के गुस्से को कम करता है।

ओट्स लड्डू के लिए सामग्री
एक कप साबुत ओट्स, ½ कप घिसा हुआ नारियल (जो मीठा न हो), ¼ कप तिल के बीज, ½ कप अलसी के बीज (पिसे हुए), ¼ कप शहद, ¾ कप आल्मंड बटर, एक चम्मच दालचीनी, ¼ चम्मच नमक।
ऐसे बनाएं
एक बड़ी कटोरी लें और उसमें सभी चीजों को डाल दें। सभी इंग्रेडिएंट्स को चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस कटोरी को 10 से 15 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें। अब गीले हाथों से थोड़ा सा मिश्रण उठाएं और एक इंच की गोल बॉल तैयार कर लें। इसे पेट में रखें और बाकी के मिश्रण से भी लड्डू की शेप में इन्हें तैयार कर लें। जब भी नई मांओं को भूख लगे इन हेल्दी स्नैक्स को खा लें।



Click it and Unblock the Notifications
