Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
बच्चों के हैं बोर्ड एग्जाम तो उन्हें रोज कराएं ये 5 योगासन, मेमोरी होगी शार्प और सब कुछ रहेगा याद
Yoga For Students To Improve Memory: बोर्ड एग्जाम शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में, बच्चों के साथ साथ उनके माता पिता की टेंशन भी बढ़ जाती है। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छे मार्क्स स्कोर करे। लेकिन कई बच्चों के साथ यह दिक्कत होती है कि वे चीजों को याद नहीं रख पाते हैं। ऐसे में, बच्चों के माइंड को शार्प बनाने और याददाश्त को तेज करने के लिए आप उन्हें कुछ योगासन का अभ्यास जरूर करवाएं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चों की मेमोरी पावर को बूस्ट करने में मदद करेंगे। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

वृक्षासन
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर खड़े हो जाएं।
अब अपने दाहिने पैर को घुटने को मोड़ें और दाहिने पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर सटाने का प्रयास करें।
इस दौरान अपने बाएं पैर पर शरीर का वजन संतुलित करें और सीधे खड़े रहने की कोशिश करें।
इसके बाद सांस लेते हुए, अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं।
इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।
फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
ताड़ासन
इस आसन को करने के लिए आप जमीन पर सीधे हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।
अब अपनी एड़ियों पर उठने की कोशिश करें और शरीर का भार अपने निचले हिस्से पर डालें।
कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
पश्चिमोत्तानासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं।
अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं।
इस दौरान दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।
अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।
माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।
इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
हलासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।
इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।
अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।
फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।
फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
सर्वांगासन
इस आसन काे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपने पैराें काे ऊपर उठाएं और अपने दाेनाें हाथाें से कमर काे सहारा दें।
इस दौरान अपने पैराें काे एकदम सीधा रखें।
इस मुद्रा में 30-50 सेकंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।



Click it and Unblock the Notifications