Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
अजवाइन के परांठे की रेसिपी
सिम्पल सी रोटी में जब भरपुर घी और लेयर्स बनाकर, उसे घी में ही सेका जाए तो वह परांठा बन जाता हैं। ऐसे में जब बात हो अजवाइन के परांठे की तो यह टेस्टी होने के साथी हेल्दी भी होता है। क्योंकि अजवाइन । यहां तक कि अजवाई सर्दी में भी राहत देती है।
उत्तर भारत में तो यह घर-घर में यह परांठा बनाकर, दाल, पनीर या फिर किसी भी सब्जी के साथ परोसा जाता है। इस सिम्पल से परांठे का स्वाद है ही ऐसा कि हर सब्जी या चटनी के साथ खूब जमता है। ऐसे में अगर आप भी इस बार खाने में सिम्पल सी सब्जी का टेस्ट बढ़ाने के लिए अजवाइन का परांठा बनाने का सोच रही है तो हम आपसे साझा कर रहें है, इसकी स्टेप बाई स्टेप रेसिपी, फोटोज और वीडियो।
अजवाइन के परांठे का रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 2
-
आटा(गेहूं का आटा) - 1½ कप + कोटिंग के लिए
नमक स्वादानुसार
अजवाइन - 4 टी स्पून
हरी मिर्च(कुटी हुई) - 1 टी स्पून
दही - 2 टेबिल स्पून
तेल - 1टी स्पून
पानी - ½ कप
घी - ½ कप
-
1. एक बाउल में डेढ कप आटा लें।
2. अब नमक, अजवाइन और हरी मिर्च मिलाएं।
3. फिर दही और तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4. अब धीरे-धीरे पानी डालकर, एक अच्छा आटा लगा लें।
5. तैयार आटे को बराबर हिस्सों में बांटकर बॉल्स बना लें।
6. इन बॉल्स को सूखें आटे में डिप करें।
7. फिर बेलन के सहारें, इनकी रोटियां बना लें।
8. अब इन पर थोड़ा घी और आटा बुरके।
9. फिर लेयर बनाने के लिए, इन्हें आधा फोल्ड कर, फिर से दुबारा आधा फोल्ड कर लें।
10. अब इन पर फिर से सूखा आटा लगाकर, बेलन की मदद से रोटियां बना लें।
11. अब एक पैन को गर्म करें और इस तैयार रोटी को रख दें।
12. एक साइड से पकने पर इसी साइड बदल दें।
13. अब पके हुए साइड पर घी लगाएं।
14. इनकी साइड्स बदलकर, घी तब तक लगाएं, जब तक कि यह दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होकर पक न जाए।
- 1. दही आटे को मुलायम बनाने के लिए मिलाया जाता है।
- 2. पानी जरूरत के हिसाब से मिलाएं।
- 3. पूजा या व्रत के दौरान बनाने पर, आप इसमें सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 piece
- कैलोरीज - 300 cal
- फैट - 11 g
- प्रोटीन - 5 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 45 g
- शुगर - 2 g
- फाइबर - 3 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं अजवाइन का परांठा
1. एक बाउल में डेढ कप आटा लें।

2. अब नमक, अजवाइन और हरी मिर्च मिलाएं।



3. फिर दही और तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।



4. अब धीरे-धीरे पानी डालकर, एक अच्छा आटा लगा लें।


5. तैयार आटे को बराबर हिस्सों में बांटकर बॉल्स बना लें।

6. इन बॉल्स को सूखें आटे में डिप करें।


7. फिर बेलन के सहारें, इनकी रोटियां बना लें।

8. अब इन पर थोड़ा घी और आटा बुरके।


9. फिर लेयर बनाने के लिए, इन्हें आधा फोल्ड कर, फिर से दुबारा आधा फोल्ड कर लें।


10. अब इन पर फिर से सूखा आटा लगाकर, बेलन की मदद से रोटियां बना लें।


11. अब एक पैन को गर्म करें और इस तैयार रोटी को रख दें।


12. एक साइड से पकने पर इसी साइड बदल दें।

13. अब पके हुए साइड पर घी लगाएं।

14. इनकी साइड्स बदलकर, घी तब तक लगाएं, जब तक कि यह दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होकर पक न जाए।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
