Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
आलू गोभी की रेसिपी: कैसे बनाएं सूखी आलू गोभी की सब्जी
रोटी, परांठा और कुरकुरी नान हो या फिर सिम्पल चावल ही क्यों न हो, आलू गोभी की सब्जी का कॉम्बिनेशन इन सभी के साथ खूब लुभाता है। तीखें भारतीय मसालों से भरी पुरी यह सब्जी पूरे उत्तर भारत में बहुत चाव से बनाई और खाई जाती है।
गोभी चाहें, ग्रेवी की को हो या फिर सूखी, दोनों की फॉर्मेट में इसे खाने वाले अंगुलियां चाटते रह जाते है। तीखे मसालों संग टमाटर का खट्टा पन इस सब्जी को और स्वादिष्ट बना देता है। आज हम यहां आपको आलू गोभी की सूखी सब्जी की पूरी रेसिपी बता रहें है, जिसमें टाइम भले ही लगे, लेकिन यह बनने में बहुत सरल है। इसलिए आज हम आपसे शेयर कर रहें हैं, इस टेस्टी सब्जी की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी, फोटो और वीडियो भी, ताकि आप इसे बिना किसी झंझट के घर पर ही आराम से बना सकें।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: साइड डिश
Serves: 2
-
आलू(छीले हुए और कटे हुए) - 2
फूल गोभी(बड़े-बड़े टुकड़ों में कटी हुई) - ½
पानी - 4½ कप
नमक स्वादानुसार
तेल - 4 टेबिल स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
प्याज(कटा हुआ) - 1 कप
अदरक(कसी हुई) - 1 टी स्पून
लहसुन(छिला हुआ) - 3 तीन कलियां
हरी मिर्चें(कटी हुई) - 1 टी स्पून
टमाटर(आधा आधा कटा हुआ) - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हिंग - एक चुटकी
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
हरा धनिया(कटा हुआ) - गार्निंश के लिए
-
1. सबसे पहले एक पैन को गर्म कर, 3 कप पानी डालें।
2. फिर एक चम्मच नमक डालकर, तेज आंच पर पानी को उबलने दें।
3. अब इसमें कटे हुए आलू और गोभी डाल दें।
4. ढक्कन से ढक कर 2मिनिट के लिए तेज आंच पर पकने दें।
5. अब ढक्कन हटाकर, छान लें और पानी और सब्जी को अलग कर लें।
6. एक पैन में 2 टेबिल स्पून तेल गर्म करें।
7. हिंग डालें।
8. फिर सब्जियां डालकर, भून लें।
9. 15 मिनिट के लिए पकने दें, जब तक कि यह मुलायम न हो जाएं।
10. इसी बीच एक खल्ल में लहसुन की कलियां लें।
11. इसमें कसी हुई अदरक मिलाएं।
12. फिर चुटकी भर नमक डालकर, इसका एक पेस्ट बनाकर साइड में रख लें।
13. एक मिक्सी जार में टमाटर डालें।
14. इन टमाटरों को पीस कर, प्युरी बनाकर साइड में रख लें।
15. इसके बाद, एक पैन में 2 टेबिल स्पून तेल गर्म करें।
16. फिर जीरा डालें और इसे भूरा होने दें।
17. अब इसमें प्याज मिला लें और भून लें, जब तक की वह गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।
18. इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें।
19. अब कटी हुई हरी मिर्च और टमाटर प्युरी डालें।
20. अच्छे से मिक्स करें।
21. अब नमक और लाल मिर्च का पाउडर डालें।
22. अच्छे से मिलाकर, ढक्कन से ढक दें।
23. पांच मिनिट के लिए तेज आंच पर पकने दें।
24. अब ढक्कन हटाकर, जीरा पाउडर डालें।
25. फिर गर्म मसाला डालकर, अच्छे से मिक्स करें।
26. आधा कप पानी मिलाएं।
27. अब फ्राई की हुई सब्जियां मिलाएं और बढ़िया से भून लें।
28. अब फिर से आधा कप पानी डालकर, गैस की आंच धीमी कर दें।
29. 2-3 मिनिट तक पकने दें।
30. अब फिर से आधा कप पानी डालकर, ढक दें।
31. 7-8 मिनिट के लिए तेज आंच पर पकने दें।
32. ढक्कन हटाकर, अच्छे से मिक्स करें और बाउल में निकाल लें।
33. अब हरे धनिए से गार्निंश करें और गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. आलू गोभी की सब्जी को तेज आंच पर ही पकने दें।
- 2. आप चाहें तो इसमें हल्दी पाउडर डालकर इसका टेस्ट बढ़ा सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 cup
- कैलोरीज - 204 cal
- फैट - 6 g
- प्रोटीन - 7 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 35 g
- शुगर - 2 g
- फाइबर - 7 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं आलू गोभी
1. सबसे पहले एक पैन को गर्म कर, 3 कप पानी डालें।

2. फिर एक चम्मच नमक डालकर, तेज आंच पर पानी को उबलने दें।

3. अब इसमें कटे हुए आलू और गोभी डाल दें।

4. ढक्कन से ढक कर 2मिनिट के लिए तेज आंच पर पकने दें।

5. अब ढक्कन हटाकर, छान लें और पानी और सब्जी को अलग कर लें।

6. एक पैन में 2 टेबिल स्पून तेल गर्म करें।

7. हिंग डालें।

8. फिर सब्जियां डालकर, भून लें।

9. 15 मिनिट के लिए पकने दें, जब तक कि यह मुलायम न हो जाएं।

10. इसी बीच एक खल्ल में लहसुन की कलियां लें।

11. इसमें कसी हुई अदरक मिलाएं।

12. फिर चुटकी भर नमक डालकर, इसका एक पेस्ट बनाकर साइड में रख लें।

13. एक मिक्सी जार में टमाटर डालें।

14. इन टमाटरों को पीस कर, प्युरी बनाकर साइड में रख लें।

15. इसके बाद, एक पैन में 2 टेबिल स्पून तेल गर्म करें।

16. फिर जीरा डालें और इसे भूरा होने दें।

17. अब इसमें प्याज मिला लें और भून लें, जब तक की वह गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।

18. इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें।

19. अब कटी हुई हरी मिर्च और टमाटर प्युरी डालें।

20. अच्छे से मिक्स करें।

21. अब नमक और लाल मिर्च का पाउडर डालें।

22. अच्छे से मिलाकर, ढक्कन से ढक दें।

23. पांच मिनिट के लिए तेज आंच पर पकने दें।

24. अब ढक्कन हटाकर, जीरा पाउडर डालें।

25. फिर गर्म मसाला डालकर, अच्छे से मिक्स करें।

26. आधा कप पानी मिलाएं।

27. अब फ्राई की हुई सब्जियां मिलाएं और बढ़िया से भून लें।

28. अब फिर से आधा कप पानी डालकर, गैस की आंच धीमी कर दें।

29. 2-3 मिनिट तक पकने दें।

30. अब फिर से आधा कप पानी डालकर, ढक दें।

31. 7-8 मिनिट के लिए तेज आंच पर पकने दें।

32. ढक्कन हटाकर, अच्छे से मिक्स करें और बाउल में निकाल लें।

33. अब हरे धनिए से गार्निंश करें और गर्मा-गर्म परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications