Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
कैसे बनाएं बनाना एंड जैम केक रेसिपी

अगर आपको मीठा या केक पसंद है तो आज की रेसिपी आपके लिए ही है। जी हां, आज हम आपको बनाना एंड जैम केक रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। ये केक जितना अच्छा दिखता है उससे कही ज्यादा ये टेस्टी है और इसे बनाने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
इस यम्मी बनाना एंड केक को आप घर पर ही बना सकते हैं और ये घर पर बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आएगा। आसान सी चीज़ों और सामग्री के साथ आप इस टेस्टी केक को बेक कर सकते हैं।
इस रेसिपी में आप जैम मिलाकर इसे मीठा स्वाद दे सकते हैं। इससे केक नरम भी रहेगा और प्लेन बनाना केक को एक अलग फ्लेवर भी मिलेगा।
अगर आप घर पर ही बनाना एंड जैम केक बनाना चाहते हैं तो इसकी रेसिपी की इस वीडियो को देखें और नीचे स्क्रॉल करके बनाना एंड जैम केक की रेसिपी के स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर के बारे में भी पढ़ें।

Recipe By: मीरा भंडारी
Recipe Type: डेज़र्ट
Serves: 8-10
-
मैदा : 1 ½ कप
दूध : 1 कप
चीनी : 1 कप
मिल्क पाउडर : 1 कप
मक्खन : ¾ कप
बड़ा केला : 1 ( मसला हुआ )
अखरोट : एक मुट्ठी
चॉको चिप्स : एक मुट्ठीभर
जैम : 2 चम्मच
बेकिंग सोडा : 1 टेबलस्पून
दालचीनी पाउडर : ½ टेबलस्पून
बेकिंग पाउडर : 1 टेबलस्पून
-
1. एक कटोरी लें और उसमें एक कप दूध, एक कप चीनी और 1 कप मक्खन डालें।
2. इसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि घोल में कोई गुठलियां ना रह जाएं।
3. अब इसमें मिल्क पाउडर डालें।
4. दोबारा फेंट लें।
5. छलनी के साथ एक और कटोरा लें।
6. इसमें मैदा मिलाएं और फिर बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालें।
7. अच्छी तरह से मिक्स करें।
8. इसे घोल में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
9. मैश किया हुआ केला डालें।
10. जैम डालकर मुट्ठी भर अखरोट ( छोटे आकार में कटे हुए ) और मुट्ठीभर चॉको चिप्स डालें।
11. अब दालचीनी पाउडर डालें।
12. इसे अच्छी तरह से मिक्स कर घोल तैयार कर लें।
13. बेकिंग ट्रे लें और उसमें ब्रश से मक्खन लगाएं।
14. इस पर एक चुटकी मैदा छिड़कें।
15. घोल को बेकिंग ट्रे पर डज्ञलें और मिश्रण को स्पैच्युला की मदद से फैला दें।
16. तब तक ओवन को 160 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्री हीट कर लें।
17. ओवन में बेकिंग ट्रे रखें और केक को 45-50 मिनट के लिए 160 डिग्री सेल्सियस पपर बेक कर लें।
18. इसके बाद, केक बेक हुआ या नहीं चैक करने के लिए उसमें एक फोर्क डिप करें।
19. बेकिंग ट्रे से केक निकाल लें।
20. पीस काटकर सर्व करें।
- ध्यान रहे घोल में बिलकुल भी गुठले नहीं बनने चाहिए।
- सर्विंग साइज़ - 1 पीस
- कैलोरी - 159 कैलोरी
- फैट - 6.0 ग्राम
- प्रोटीन - 2.7 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 23.8 ग्राम
- फाइबर - 2.0 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप - कैसे बनाएं
1. एक कटोरी लें और उसमें एक कप दूध, एक कप चीनी और 1 कप मक्खन डालें।

2. इसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि घोल में कोई गुठलियां ना रह जाएं।

3. अब इसमें मिल्क पाउडर डालें।

4. दोबारा फेंट लें।

5. छलनी के साथ एक और कटोरा लें।

6. इसमें मैदा मिलाएं और फिर बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालें।

7. अच्छी तरह से मिक्स करें।

8. इसे घोल में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

9. मैश किया हुआ केला डालें।

10. जैम डालकर मुट्ठी भर अखरोट ( छोटे आकार में कटे हुए ) और मुट्ठीभर चॉको चिप्स डालें।

11. अब दालचीनी पाउडर डालें।

12. इसे अच्छी तरह से मिक्स कर घोल तैयार कर लें।

13. बेकिंग ट्रे लें और उसमें ब्रश से मक्खन लगाएं।

14. इस पर एक चुटकी मैदा छिड़कें।

15. घोल को बेकिंग ट्रे पर डज्ञलें और मिश्रण को स्पैच्युला की मदद से फैला दें।

16. तब तक ओवन को 160 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्री हीट कर लें।

17. ओवन में बेकिंग ट्रे रखें और केक को 45-50 मिनट के लिए 160 डिग्री सेल्सियस पपर बेक कर लें।

18. इसके बाद, केक बेक हुआ या नहीं चैक करने के लिए उसमें एक फोर्क डिप करें।

19. बेकिंग ट्रे से केक निकाल लें।

20. पीस काटकर सर्व करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications