Latest Updates
-
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार -
Surya Grahan 2026: किस अमावस्या को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिन में छा जाएगा अंधेरा? -
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे'
Basant Panchami Recipe : बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को चढ़ाएं राजभोग का प्रसाद, ये है रेसिपी
Basant Panchami Recipe : बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की पूजा की जाती है। इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग के प्रसाद का भोग चढ़ाया जाता है। आप मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए राज भोग का प्रसाद चढ़ा सकते हैं। राजभोग को खास अवसरों पर बनाया जाता है।
आप भी मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए राज भोग को घर पर बना सकती हैं। ये खाने में बेहद ही लाजवाब लगता है। आज हम आपके लिए राजभोग की रेसिपी लेकर आएं हैं। जिसे आप इसे आसानी से बना कर तैयार कर सकती हैं।

सामग्री
- 200 ग्राम पनीर
- एक चम्मच मैदा
- 1/2 किलो शक्कर
- दो कप पानी
- 1/4 चम्मच
- गोल्डन फूड कलर
- 1/8 चम्मच केसर
- एक चम्मच इलायची पाउडर
- कटे हुए बादाम
- कटे हुए पिस्ते
रेसिपी
- केसरिया राजभोग बनाने के लिए सबसे पहले केसर को इलायची पाउडर,
बादाम और पिस्ते के साथ अच्छे से मिला लें।
- अब एक कढ़ाई में चीनी और आवश्यकतानुसार पानी डालकर चाशनी बना लें।
इसके बाद पनीर और मैदे को भी अच्छे से मिला लें। अब पनीर और मैदे के
गोल-गोल लड्डू बना लें।
- अब इन लड्डू में बादाम और पिस्ता डाल लें। अब इन लड्डू को चारों ओर
से अच्छे से बंद कर दें। इसी प्रकार बाकि के राजभोग को भी गोलकार
बनाकर उसके अंदर बादाम, पिस्ते का मिश्रण डाल लें।
- अब इन राजभोग को चाशनी में एक-एक करके डाल लें और फिर राजभोग को
चाशनी में अच्छे से पका लें। ताकि चाशनी में राजभोग अच्छे से मिल जाए।
ध्यान रहे कि चाशनी ज्यादा गाढ़ी न हो जाए, इसलिए बीच-बीच में उसमें
पानी डालते रहें।
- अब जब सारे राजभोग तैयार हो जाए तब इसमें फूड कलर को पानी में घोलकर
चाशनी में डाल दें। लीजिए तैयार है आपका केसरिया राजभोग।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











