Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
बंगाली बैंगन भाजा की रेसिपी
बंगाल के पारम्परिक साइड में से एक 'बैंगन भाजा', हर बंगाली घर में इसे खूब चाव खाया जाता है। नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर जैसे आम मसालों से बनने वाली यह डिश पारम्परिक तौर पर डीप फ्राई की जाती है। लेकिन अगर आफ फिटनेस फ्रिक है तो, आप इसे शैलो फ्राई या फिर ग्रील भी कर सकते है।
बाहर से क्रंची और अंदर से मुलायम बैंगन के भाजा में मसालों का उम्दा स्वाद आता है। आमतौर पर इसे सरसों के तेल में ही पकाया जाता है, जिससे इसे तीखापन और हटकर स्वाद मिलता है।
लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे सिर्फ सरसों के तेल में ही पकाया जा सकता है, आप चाहें तो अपने स्वाद अनुसार कोई सा भी कुकिंग आॅइल का इस्तेमाल कर सकती है।
इस बंगाली डिश को बनाना भी बहुत ही सरल है। अगर आप भी इस बार कुछ नई साइड डिश की तलाश में है तो हम आपके लिए लाए है, बैंगन भाजा की रेसिपी। इतना ही नहीं आप काम और आसान हो जाए, इसलिए हम आपसे शेयर कर रहें है इसकी स्टेप बाई स्टेप विधि, रेसिपी वीडियो और फोटोज।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: साइड डिश
Serves: 6-7 पीस
-
बैंगन - 1
नमक - 1 टेबिल स्पून
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - ½ टेबिल स्पून
सरसों का तेल - तलने के लिए
-
1. सबसे पहले बैंगन के गोल और मोटे पीस काट लीजिए।
2. इन्हें एक बाउल में रखें।
3. अब इसमें नमक मिलाएं।
4. फिर हल्दी और मिर्च पाउडर मिला दें।
5. अब इन्हें अच्छे से मिलाएं और यह बैंगन के सभी पीसेज पर मसाला पूरी तरह के मल लें।
6. एक पैन में तलने के लिए सरसों का तेल गर्म करें।
7. जब यह अच्छे से गर्म हो जाए तो, इसमें बैंगन के पीसेज डाल दें।
8. एक तरफ से फ्राई होने के बाद, इनकी साइड बदल दें, ताकि यह दोनों ओर से पक जाए।
9. जब तक यह दोनों साइड से ब्राउन न हो जाए, तब तक इन्हें फ्राई करें।
10. इन्हें पैन से निकाल कर, गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. ध्यान रहें कि सरसों का तेल इतना बढ़िया से गर्म हो जाए कि उसमें से धुआ निकलने लगे।
- 2. पारम्परिक तौर पर इस डिश में बैंगन के पीसेज को डीप फ्राई किया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसे शैलो फ्राई या फिर ग्रील भी कर सकते है।
- 3. अगर आप इसे और क्रिस्प बनाना चाहते है तो इसके लिए आप थोड़ा चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते है।
- सर्विंग साइज - 2 pieces
- कैलोरीज - 300 cal
- फैट - 15 g
- प्रोटीन - 3 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 27 g
- फाइबर - 0.6 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं बैंगन भाजा
1. सबसे पहले बैंगन के गोल और मोटे पीस काट लीजिए।

2. इन्हें एक बाउल में रखें।

3. अब इसमें नमक मिलाएं।

4. फिर हल्दी और मिर्च पाउडर मिला दें।


5. अब इन्हें अच्छे से मिलाएं और यह बैंगन के सभी पीसेज पर मसाला पूरी तरह के मल लें।

6. एक पैन में तलने के लिए सरसों का तेल गर्म करें।

7. जब यह अच्छे से गर्म हो जाए तो, इसमें बैंगन के पीसेज डाल दें।

8. एक तरफ से फ्राई होने के बाद, इसकी साइड बदल दें, ताकि यह दोनों ओर से पक जाए।

9. जब तक यह दोनों साइड से ब्राउन न हो जाए, तब तक इन्हें फ्राई करें।

10. इन्हें पैन से निकाल कर, गर्मा-गर्म परोसे।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
