Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
बेसन के लड्डू की रेसिपी : कैसे बनाएं बेसन के लड्डू
त्यौहारी सीजन में उत्तरी भारत में बनने वाले बेसन के लड्डूओं का स्वाद गजब का होता है। आज हम इन्हीं लड्डूओं की पूर्ण रेसिपी के साथ इनकी फोटो और वीडियो भी आपसे शेयर कर रहें है।
भूने हुए बेसन के संग इलायची की खुशबू और बारिक कटे हुए सूखें मेवों का स्वाद ही बेसन के लड्डूओं को इतना लजवाब बनाते है। भारत के उत्तरी क्षेत्र में मुख्यत: बनने वाले इन लड्डूओं को खास मौकों पर बनाने के साथ ही, त्यौहारी सीजन में इनका लुत्फ उठाया जाता है।
तमिल में इन लड्डुओं को 'कडलाई मावू लड्डू' के नाम से जाना जाता है। मुंह में घुल जाने वाले इन लड्डूओं की रेसिपी भी बहुत सिम्पल और ईजी है। आप चाहे तो इस बार किसी पार्टी में भी इन्हें झटपट बनाकर स्वीट डिश के तौर पर परोस सकती है।
चुंकि यह लड्डू घी और मेवों से लबालब होता है, इसलिए दिखने में यह बहुत ही चिकने और चमकिले होता है। बेसन का एक लड्डू खाने वाला, दूसरा लड्डू मांगे बिना नहीं रहता। अगर आप भी इस बार त्यौहारी सीजन में इन लड्डूओं से अपनी मिठाई थाल सजाना चाहते है तो हम आपके लिए लाए है, इनकी पूर्ण रेसिपी वो भी फोटो और वीडियो की मदद के साथ।
बेसन के लड्डू की रेसिपी का वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 8 लड्डू
-
पीसी हुई चीनी / बूरा - 1 कप
बेसन - 2 कप
घी - 3/4 कप
पानी - 3 टी स्पून
इलायची पाउडर - एक चुटकी
कटे हुए बादाम - 1 टी स्पून + गार्निशिंग के लिए
कटे हुए पिस्ता - 1 टी स्पून + गार्निशिंग के लिए
-
1. गर्म पैन में घी मिलाएं।
2. बेसन डाल कर, धीमी आंच कर, लगातार बेसन भूने, ताकि वह जले नहीं।
3. 10 मिनिट तक ऐसे ही पकाएं, जब तक कि बेसन का रंग बदल कर भूरा न हो जाए।
4. अब आप इसमें पानी डालेंगे तो देखेंगे कि इसमें ऊपर की ओर झाग बन रहें है।
5. लगातार हिलाते रहें, जब तक कि झाग न चले जाए।
6. अब इसे एक बाउल में निकालकर, 10 मिनिट के लिए ठंडा होने दें।
7. अब इसमें बूरा मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
8. इसके बाद इलायची पाउडर मिलाएं।
9. फिर कटे हुए बादाम और पिस्ता मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
10. 10 मिनिट के लिए इस मिक्सचर को फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
11. अब इन्हें बारबार हिस्सों में बांट कर, इनके लड्डू बनाएं।
12. अंत में इन लड्डूओं को कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निंश करें।
- 1. घी और बेसन की मात्रा बिलकुल सही होनी चाहिए।
- 2. इलायची पाउडर मिलाने के बाद, थोड़ा सा तैयार मिक्सचर हाथों में मले, अगर घी आपके हाथों में रह जाता है तो समझिए यह बिलकुल सही पका है। और यह लड्डू बनाने के लिए तैयार है।
- सर्विंग साइज - 1 piece
- कैलोरीज - 135 cal
- फैट - 7 g
- प्रोटीन - 7 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 29 g
- शुगर - 12 g
- फाइबर - 6 g
स्टेप बाई स्टेप कैसे बनाएं बेसन के लड्डू
1. गर्म पैन में घी मिलाएं।

2. बेसन डाल कर, धीमी आंच कर, लगातार बेसन भूने, ताकि वह जले नहीं।


3. 10 मिनिट तक ऐसे ही पकाएं, जब तक कि बेसन का रंग बदल कर भूरा न हो जाए।

4. अब आप इसमें पानी डालेंगे तो देखेंगे कि इसमें ऊपर की ओर झाग बन रहें है।

5. लगातार हिलाते रहें, जब तक कि झाग न चले जाए।

6. अब इसे एक बाउल में निकालकर, 10 मिनिट के लिए ठंडा होने दें।


7. अब इसमें बूरा मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।


8. इसके बाद इलायची पाउडर मिलाएं।

9. फिर कटे हुए बादाम और पिस्ता मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।


10. 10 मिनिट के लिए इस मिक्सचर को फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।

11. अब इन्हें बारबार हिस्सों में बांट कर, इनके लड्डू बनाएं।

12. अंत में इन लड्डूओं को कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निंश करें।



Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications