Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Bigg Boss 17 के विनर मुनव्वर फारुकी को बहुत पसंद हैं मटन पुलाव, जानें स्टेप बाय स्टेप इसे बनाने की रेसिपी
Bigg Boss 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी शेरों-शायरी के अलावा खाने के भी बहुत बड़े शौकीन हैं। खाने में उन्हें मटन पुलाव काफी पसंद हैं। मटन पुलाव को लहसुन की चटनी के साथ मुनव्वर बहुत ही चाव के साथ खाते हैं।
अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो आप भी मटन पुलाव को बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं। यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

मटन पुलाव बनाने के लिए सामग्री
- 500 ग्राम मटन,
- 3 कप चावल
- 6-7 कटे हुए प्याज
- 4 तेज पत्ते
- 2 सूखी लाल मिर्च
- जावित्री के कुछ टुकड़े
- दालचीनी
- तीन चम्मच सौंफ
- 5 से 6 लौंग
- 2 छोटी इलायची,
- हल्दी पाउडर,
- आधा चम्मच जीरा
- -1/2 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
- खसखस( चार से पांच घंटे भिगा हुआ)
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- एक कटोरी केसर का पानी
- 4 चम्मच देसी घी
- नमक स्वादानुसार
- एक सफेद कपड़ा पोटली बनाने के लिए मसालों की, धनिया की पत्ती सजाने
के लिए।

ऐसे करें तैयारी
- मटन पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले मटन ले और उसमें नमक और हल्दी
लगाकर मेरिनेट करके रख दें।
- अब एक कपड़े में प्याज, सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता, जावित्री,
इलायची, दालचीनी, सौंफ, लौंग को साफ कपड़े में पोटली की तरह बांध
दें।
- एक बड़े बर्तन में कम से कम दो लीटर पानी डालकर गैस पर चढा दें।
- अब इस पानी में मसालों वाली पोटली डालकर दो से तीन मिनट तक उबालें।
फिर पोटली को निकालकर किनारे रख दें।
अब चावल को अच्छे से धोकर बर्तन वाले पानी में जिसमें मसालों को उबाला
था। उसमें पकाएं।
- एक कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- अब इसमें पोटली में रखे सारे खड़े मसाले डालकर एक-दो मिनट तक भूनें।
कड़ाही से सारे मसाले निकालकर पीस लें।
- अब इस पेस्ट को मटन में अच्छे से लगाकर मिक्स कर लें।
- मिक्सर में खसखस और जीरा पीसकर पेस्ट बना लें।
ऐसे बनाएं मटन पुलाव
एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। फिर इसमें मसाले में लिपटा मटन डालकर भूनें। लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर पका लें। हरी धनिया डालकर रख दें। अब पुलाव बनाने के लिए कड़ाही में पहले मटन पर चावल अच्छी तरह फैलाएं। इसी तरह से कई लेयर बना लें। फिर अच्छे से ढक कर पांच से सात मिनट तक पकाएं। अब प्लेट में पुलाव निकालकर धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications