Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
लो कैलोरी पत्तागोभी पराठा रेसिपी बनाने का तरीका

लो कैलोरी पत्तागोभी परांठा रेसिपी बनाने का तरीका
पत्तागोभी परांठा उत्तर भारत का पारंपरिक व्यंजन है। हरी चटनी, अचार और दही के साथ परोसे जाने वाला ये परांठा बेहद स्वादिष्ट होता है।
पत्तागोभी परांठा एक ऐसी डिश है जिसे सभी लोग खा सकते हैं। ये ना केवल हेल्दी है बल्कि लो कैलोरी भी है। इस लो कैलारी डिश को बनाने के लिए कसी हुई पत्तागोभी के साथ गेहूं का आटा और मसालों की जरूरत पड़ती है।
अनेक तरह के परांठे बनाए जाते हैं जिनमें पत्तागोभी परांठा भी है। अचार और दही के साथ खाने पर ये परांठा बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है।
पत्तागोभी परांठा बनाना काफी आसाना है। यहां हम आपको पत्तागोभी परांठा की आसान रेसिपी को वीडियो और तस्वीरों के ज़रिए बता रहे हैं।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 8
-
सामग्री
पत्तागोभी - 1 कप
अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट - 3 टेबलस्पून
जीरा - 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 2 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर - ¼ टेबलस्पून
गेहूं का आटा - 1 कप
पानी - 2 कप
तेल - 1 टेबलस्पून
-
1.पत्तागोभी को अच्छी तरह से बारीक घिस लें। सिर्फ आधी पत्तागोभी का ही प्रयोग करें।
2.एक बड़े कटोरे या कंटेनर में इस घिसी हुई पत्तागोभी को रखें।
3.इसमें अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालें।
4.अब इसमें जीरा पाउडर के साथ लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
5.हल्दी पाउडर डालें।
6.इन सब चीज़ों को एकसाथ मिक्स करें।
7.अब इसमें गेहूं का आटा मिलाएं।
8.आवश्याकतानुसार पानी मिलाते रहें और इस मिश्रण का हल्का मुलायम आटा तैयार कर लें।
9.इसे 10 मिनट के लिए कपड़े से ढक कर रख दें।
10.अब कपड़ा हटाकर आटे में से थोड़ी सी लई लें।
11.इसे हथेली से गोल आकार दें।
12.अब इसे चकले पर रखकर गोल आकार में बेल लें।
13.इसे गर्म तवे पर डाल दें।
14.इसे 3 मिनट तक तब तक सेकें जब तक कि परांठा हर तरफ से थोड़ा फूल ना जाए।
15.अब चम्मच से परांठे के ऊपर तेल लगाएं।
16.परांठा पलट दें और फिर 2 मिनट तक सेकें।
17.इसके बाद पैने से परांठा उतार लें और प्लेट में डालकर सर्व करें।
- घिसने से पहले पत्तागोभी को अच्छी तरह से धो ले
- पत्तागोभी को बारीक घिसें ताकि ये आटे की लोई में अच्छी तरह से आ सके
- परांठे में अपने स्वादानुसार मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं
- पत्तागोभी भी पानी छोड़ती है इसलिए आटा गूंथते समय पानी की मात्रा थोड़ी कम ही रखे.
- सर्विंग साइज़ - 1 परांठा
- कैलोरी - 309 कैलोरी
- फैट - 5.12 ग्राम
- प्रोटीन - 7.5 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 59.18 ग्राम
- चीनी - 4 ग्राम
- फाइबर - 5.7 ग्राम
HOW TO PREPARE- CABBAGE PARATHA
1.पत्तागोभी को अच्छी तरह से बारीक घिस लें। सिर्फ आधी पत्तागोभी का ही प्रयोग करें।


2. एक बड़े कटोरे या कंटेनर में इस घिसी हुई पत्तागोभी को रखें।

3.इसमें अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट डालें।

4.अब इसमें जीरा पाउडर के साथ लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।


5.हल्दी पाउडर डालें।

6.इन सब चीज़ों को एकसाथ मिक्स करें।

7. अब इसमें गेहूं का आटा मिलाएं।

8. आवश्याकतानुसार पानी मिलाते रहें और इस मिश्रण का हल्का मुलायम आटा तैयार कर लें।


9. इसे 10 मिनट के लिए कपड़े से ढक कर रख दें।

10.अब कपड़ा हटाकर आटे में से थोड़ी सी लई लें।


11. इसे हथेली से गोल आकार दें।

12. अब इसे चकले पर रखकर गोल आकार में बेल लें।

13.इसे गर्म तवे पर डाल दें।

14. इसे 3 मिनट तक तब तक सेकें जब तक कि परांठा हर तरफ से थोड़ा फूल ना जाए।

15.अब चम्मच से परांठे के ऊपर तेल लगाएं।

16. परांठा पलट दें और फिर 2 मिनट तक सेकें।

17. इसके बाद पैने से परांठा उतार लें और प्लेट में डालकर सर्व करें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
