Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
मुंह में पानी ला दे ये चटपटे चने
संडे का दिन केवल खाने के लिये होना चाहिये। इस दिन ना कोई काम और कोई बेकार की टेंशन। आपका ध्यान केवल अच्छा अच्छा खाना बनाने और खाने पर ही होना चाहिये। तो ऐसे में हम आपको अपने फूड ब्लॉगर की रेसिपी बनाना सिखाएंगे जिसका नाम है चटपटे चने। आप ने अपने घरों में ऐसे स्वादिष्ट चने जरुर बनाए होंगे लेकिन इन चटपटे चनों की बात की कुछ और है। और सबसे अच्छी बात यह है कि यह चने स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभकारी होते हैं। आइये देखते हैं इन चटपटे चने बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 6 घंटे
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- काले चने- 1 कप
- तेल- 1 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- हींग- 1/2 चम्मच
- प्याज- 1/4 कप
- टमाटर- 1/4 कप
- हरी मिर्च- 1
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चममच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- अमचूर- 1/2 चम्मच
- चना मसाला- 2 चम्मच
- नमक
- ताजी धनिया- 2 चम्मच
- नींबू रस- 2 चम्मच

विधि-
चनों को पानी में 6 घंटे के लिये भिगो कर रख दें। फिर पानी छान लें।
अब इन चनों को कुकर में डालें और उसमें 2 कप पानी मिलाएं। थोड़ा सा नमक भी डालें।

विधि
पैन में तेल गरम करें, जीरा और हींग डालें।
फिर थोड़ी देर बार कटी प्याज डाल कर भूनें।

विधि
- फिर हरी मिर्च और टमाटर डाल कर पकाएं।
- एक मिनट बाद धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और चना मसाला डालें।
- मिनट भर पकाएं।
- इन्हें तब तक पकाएं जब तक कि चने पूरी तरह से सूख ना जाएं।
- धनिया पत्ती और नींबू का रस डाल कर सर्व करें।

विधि
अब पैन में पके हुए चने और 1 कप पानी डालें। नमक अपने हिसाब से संतुलित करें।




Click it and Unblock the Notifications
