Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
चटपटी हरियाली टिक्की
Chats
oi-Staff
शाम के समय अगर आपको चाय के साथ कटलेट या फिर टिक्की खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। मगर हम कटलेट या फिर सैंडविच खा खा कर इतना बोर हो चुके हैं कि अब केवल खाली चाय पी कर ही काम चलाते हैं। पर आप परेशान ना हों क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि चटपटी हरियाली टिक्की कैसे बनाई जाती है।
हरियाली टिक्की बनाने के लिये हम पालक और आलू का प्रयोग करेंगे जिससे यह टिक्की स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिये भी फायदेमंद हो जाती है। बच्चों को यह हरियाली टिक्की बहुत पसंद आएगी क्योंकि इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा होता है। इसमें हम कुछ मसालों के साथ चाट मसाला भी मिलाएंगे जिससे यह थोड़ी खट्टी हो जाएगी। तो आइये जानते हैं चटपटी हरियाली टिक्की बनाने की विधि-

कितने- 6-7 टिक्की
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- पालक- गुच्छे
- हरी मटर- 1 कप (उबली)
- आलू- 2
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1/2 इंच पीस
- कार्नफ्लोर - 1/2 कप
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- नमक
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- पालक को धो कर उसकी पत्तियों को अलग अलग कर लें। एक बरतन में आधा कप पानी में डाल कर पालक और नमक मिलाएं। इसे करीबन 7-8 मिनट आंच पर रखें और उसके बाद आंच बंद कर दें।
- अब पालक का सारा पानी छान लें और उसे किनारे रख दें।
- उबला आलू लें, उसमें उबली मटर, पालक, अदरक, हरी मिर्च, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, नमक, कार्नफ्लोर और धनिया पत्ती डाल कर मसल लें।
- सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं और उसे 7 भाग में बांट लें।
- इन आलू के मसाले को हाथों दृारा टिक्की का रूप दे दें।
- अब नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें और टिक्कियों को दोनों ओर फ्राई कर लें।
- अब इन टिक्कियों को निकाल कर पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Chatpati Hariyali Tikki Recipe
Story first published: Wednesday, November 13, 2013, 18:47 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2013



Click it and Unblock the Notifications