Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
चीज़ एंड स्प्रिंग अनियन सैंडविच
ब्रेकफास्ट करने में बच्चे बहुत ज्यादा नखरे दिखाते हैं, पर अगर आप उन्हें चीज़ से भरी सैंड़विच खिलाएं तो उन्हें ब्रेकफास्ट करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आज हम आपको एक आसान सी ब्रेकफास्ट रेसिपी बनाना सिखाएंगे जिसमें चीज़ स्प्रेड के अलावा हरी पत्तेदार प्याज भी पड़ती है।
बाकी इसके अलावा अगर आपका मन करे तो आपके बच्चे को जो भी सब्जी खानी पसंद हो उसे इसमें डाल सकती हैं। तो चलिये देखते हैं कि बच्चों का मन पसंद सैंडविच यानी की चीज़ एंड स्प्रिंग अनियन सैंडविच कैसे बनाया जाता है।

कितने- 4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 8 ब्रेड स्लाइस, हल्का सा बटर लगा हुआ
- 1 बड़ा टमाटर, पतले स्लाइस में कटा
- थोड़ा सा पत्ता गोभी कटा हुआ
- नमक- स्वादअनुसार
स्प्रेड बनाने के लिये -
- 1/2 कप चीज़ स्प्रेड
- 1/4 कप मायोनीज़
- 1 घिसा हुआ लहसुन
- 2 चम्मच धनिया
- 2 से 3 हरी प्याज, बारीक कटी
- काली मिर्च पाउडर
विधि-
बटर लगी हुई ब्रेड की स्लाइस पर कटे हुए पत्तेगोभी की कुछ पत्तियां रखें।
उस पर स्प्रेड फैलाइये और टॉप पर टमाटर की स्लाइस रखिये।
ऊपर से नमक और काली मिर्च छिड़किये।
इसे दूसरी बटर लगी हुई ब्रेड से ढंक दीजिये और इसी विधि से अन्य सैंडविच बना लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications