Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जाडे़ से लड़ने के लिये पीजिये अदरक सूप
मौसम बदल रहा है और सर्दी ने आगाज़ देना शुरु कर दिया है। मौसम बदलते ही आहार में भी तब्दीली आ जाती है। सर्दी के मौसम में आपको खास ध्यान रखने की जरुरत है क्योंकि इसमें गले का दर्द तथा सर्दी-जुखाम होना आम बात है। तो यदि आपको इन दर्दनाक समस्याओं से छुटकारा पाना है तो अदरक का इस्तमाल करें।
अदरक की चाय और अदरक को शहद के साथ लेने से आपकी खांसी जुखाम की समस्या हल हो जाएगी। अब जब हम अदरक की बात कर ही रहें हैं तो चलिये आपको अदरक से तैयार दो प्रकार के सूप बनाने की विधि बताते हैं।

अदरक का सूप भारतीय विधि से-
लोगों के लिये- 2
पकाने का समय- 10-20 मिनट
सामग्री-
अदरक पाउडर- 5 चम्मच
पानी- 2 कप
शहद- 1 ½ चम्मच
नींबू का रस- 2 चम्मच
पिसी काली मिर्च- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि -
एक गहरे पैन में पानी उबालिये, उसमें पिसा हुई अदरक डाल कर उसे हल्की आंच पर 4-5 मिनट के लिये उबालिये। अब उसमें शहद, नींबू, नमक और काली मिर्च पाउडर डालिये। 2 मिनट के लिये पकाइये और बाउल में गरम-गरम सर्व कीजिये।
अदरक और गाजर का सूप
लोगों के लिये- 2
पकाने में समय- 10-20 मिनट
सामग्री-
गाजर- 5
अदरक- 2 इंच
प्याज- 2
सब्जियों का शेरबा- 1 कप
संतरे का रस- 1/3 कप
नमक- स्वादअनुसार
पिसी काली मिर्च- 2 चम्मच
ऑलिव ऑयल - 2 चम्मच
विधि-
एक पैन लीजिये, उसमें तेल गरम कीजिये, कटे हुए प्याज और पिसी अदरक डाल कर 2 मिनट के लिये मध्यम आंच पर पकाइये। अब उसमें सब्जियों का शोरबा डालिये और आंच को धीमा कर दीजिये और 25-30 मिनट के लिये पकने दीजिये जिससे सूप गाढा हो जाए। अब संतरे का रस डालिये और 2-3 मिनट के लिये मध्यम आंच पर पकाइये और आंच बंद कर दीजिये। अब इस तैयार सूप को एक बाउल में उडेलिये और उसमें नमक तथा ब्लैक पेपर छिडकिये।



Click it and Unblock the Notifications
