Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
बारिश में मजे लीजिये हींग कचौड़ी के
पूरे भारतवर्ष में कचैडी सबसे पॉपुलर स्नैक मानी जाती है और हो भी क्यों ना, इसका स्वाद ही इतना निराला होता है। अगर यह गरमा गरम सीधी कढा़ई से निकाल कर खाई जाए तब तो इसके स्वाद के कहने ही क्या। यह भले ही कैलोरी में थोडी हाई जरूर होती हो, लेकिन जब इसे बारिश के मौसम में खाया जाए तो मजा ही कुछ और है। क्या आपने कभी हींग कचैडी खाई है? अगर नहीं तो अभी बनाइये क्योंकि यह पेट के लिये भी बहुत अच्छी होती है।

20 लोगो के लिये
सामग्री
उरल दाल 1 कप (रातभर पानी में भिगोई हुई)
हींग 1 चम्मच
जीरा पाउडर 1 चम्मच
कटी हरी मिर्च 2
मैदा 2 कप
अजवाइन 1/2 चम्मच
घी 1 चम्मच
तेल 3 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
विधि:
हरी मिर्च और भिगोइ हुई दाल को मिला कर पेस्ट बनाएं। एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें हींग और जीरा पाउडर मिलाएं। पेस्ट को पैन में पलटें और अच्छी तरह से चलाएं। गैस लो कर दें। मिश्रण को 2-3 मिनट में सूख जाना चाहिये। अब एक कटोरे में मैदा लें और उसमें अजवाइन, नमक और घी मिलाएं। उसको मुलायम बनाने के लिये कप पानी मिला कर सान लें। अब तैयार आंटे की 20 छोटी लोइयां काट लें और उसमें उंगली से छेद करें। छेद कर के दाल वाला पेस्ट उसके अंदर भरें और छेद को बंद कर के कचैडी को बेल लें। इसी तरह और कचैडियां बनाएं और गरम तेल में तल कर बाहर निकाल लें। कचैडी़ को चना दाल या दम आलू के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
