Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
ब्रेकफास्ट में बनाइये देसी फ्रेंच टोस्ट
ब्रेकफास्ट में अंडा खाना बहुत ही अच्छी बात है लेकिन अगर आप सादा अंडा खा कर बोर हो चुके हैं तो उससे फ्रेंच टोस्ट बना डालिये। यह फ्रेंच टोस्ट बिल्कुल इंडियन स्टाइल में बनाया जाता है क्योंकि हो सकता है कि आपको असली फ्रेंच टोस्ट का स्वाद बिल्कुल भी ना भाए।
फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिये हम तरह तरह के मसालों का उपयोग करेंगे और फिर फेटे हुए अंडे में दूध मिला देगे जिससे इसका स्वाद पूरी तरह से भारतीय बन जाए। तो आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।

कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
सामग्री-
अंडा- 4
दूध- 2 चम्मच
छोटे प्याज- 2
हरी मिर्च- 2
टमाटर- 1
हरी शिमला मिर्च- 1
हरी धनिया- 1
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
चाट मसाला- ½ चम्मच
रवा- 1 चम्मच
ब्रेड- 6 स्लाइस
नमक- स्वादअनुसार
बटर- 1 चम्मच
विधि-
1. एक कटोरे में अंडा और दूध अच्छे से मिलाइये। जब मिक्सचर अच्छी तरह से मिल जाए तब इसमें सारे मसाले और नमक
डाल लीजिये। इसे भी 1-3 मिनट के लिये अच्छे से बीट कीजिये जिससे सारे मसाले अंडे के साथ मिल जाएं।
2. अब इसमें सारी चॉप की हुई सब्जियां जैसे, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च आदि मिलाएं।
3. पैन को गरम कीजिये और उसमें बटर पिघलाइये। दूसरी ओर ब्रेड स्लाइस को अंडे के घोल में अच्छी तरह से डुबोइये और बाहर निकाल कर उसे अलग प्लेट में रखे हुए रवा में लपेट लीजिये।
4. अब इस ब्रेड स्लाइस को बटर वाले पैन में डालिये और उसके ऊपर सब्जियों वाला और घोल उडेल दीजिये। इसे दोनों ओर अच्छी तरह से सेंकिये।
5. जब फ्रेंच टोस्ट तैयार हो जाए तब इसे टमैटो कैचप के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications